
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए 35 लोगों को पर्यावरण योद्धा सम्मान से भी सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में आईपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के 5 माली देवेंद्र कुमार, सत्यवीर, अरविंद, राकेश और सीताराम के अलावा कॉलेज के 3 शिक्षक डॉ. मोहित सक्सेना डॉ. प्रवीण झा एवं डॉ. नवनीत चौधरी भी शामिल रहे।
पर्यावरण योद्धा सम्मान प्राप्त करने वालों में कॉलेज के चतुर्थ वर्ष से आदित्य सोलंकी, तृतीय वर्ष से आस्था, अभुतलिब खान,बलजीत सिंह आयुष रंजन एवं शिवम पांडे, द्वितीय वर्ष से कुलदीप कुमार वरुण, गौरव मोरिया, दिव्यांश सिंह, आदित्य प्रकाश चौहान, देवांशु पांडे, कंचन गुप्ता एवं प्रशांत कुमार एवं प्रथम वर्ष से गीतांजलि, वंश अग्रवाल, प्रणव ठाकुर, निखिल कुमार, अंकित कुमार, प्रशांत भाटी, तनी शर्मा, राजेंद्र सिंह, श्रेष्ठ शर्मा, अजेनद्र सिंह एवं सबिहा शाहाना शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर सचिन सिन्हा ने सभी अतिथियों एवं पर्यावरण योद्धा सम्मान से सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कॉलेज के निर्देशक डॉक्टर मयंक अग्रवाल ने सभी शिक्षकों के साथ कॉलेज प्रांगण में पौधे लगाकर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।