Greater Noida News : राशन की दुुकानों पर बिकेंगे ई-स्टाम्प, काम शुरू
भारत
चेतना मंच
30 Jul 2022 05:05 PM
Lucknow/ Greater Noida: लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक विशेष पहल करते हुए स्टांप पेपरों की बिक्री राशन की दुकानों पर करने का फैसला किया है। इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इस फैसले को सरकार का सराहनीय कदम माना जा रहा है।
गौतमबुद्धनगर के जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने चेतना मंच को बताया कि राशन की दुकानों पर ई-स्टाम्प 10 दिन बाद मिलने शुरू हो जाएंगे इसकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है प्रक्रिया पूरी होते ही पूरा प्रस्ताव रजिस्ट्री विभाग को सौंप दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राशन की दुकानों पर अब ई-स्टाम्प मिलेंगे। स्टांपिंग के तहत उचित दर की दुकान स्वामियों को प्राधिकृत संग्रह केंद्र बनाने के लिए अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी राशन के दुकानदारों से प्रार्थना पत्र मांगा गया है जो इच्छुक लोग हैं वें अपने कागजात जिला पूर्ति कार्यालय में जमा कर सकते हैं।