Greater Noida News: आज ग्रेटर नोएडा आएंगे केशव प्रसाद मौर्य, देखें विस्तृत कार्यक्रम
भारत
चेतना मंच
08 Sep 2022 04:10 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज ग्रेटर नोएडा आएंगे। वह यहां एक्सपो मार्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों को जायजा लेंगे। आइये जानते हैं
श्री मौर्य के कार्यक्रम का विस्तृत विवरण:-
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज दोपहर 12 बजे हिण्डन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सड़क मार्ग से वे 12 बजकर 55 मिनट पर एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। एक घंटा रुकने के बाद एक बजकर 55 मिनट पर वह कार द्वारा सेक्टर-116 स्थित पार्टी कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उसके बाद वह दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर हिण्डन एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।