Greater Noida: पुलिस ने चीनी नागरिकों के शरणगाह का किया खुलासा
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:19 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा |भारत नेपाल सीमा पर पकड़े गए दो चीनी नागरिकों के खुलासे के बाद से जनपद गौतम बुध नगर में चीनी हॉस्पिटल के तार पर सक्रियता का लगातार खुलासा होता जा रहा है पुलिस ने घरघोड़ा स्थित एक बिल्डिंग में बने गेस्ट हाउस गोवा का छापा मारकर खुलासा किया है इस दौरान 3 महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है |
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पकड़े गए दो घुसपैठियों से पूछताछ के बाद शुरू हुई तफ्तीश में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने शहर में एक ऐसा ठिकाना पकड़ा है, जहां चीनी स्लीपर सेल तैयार किए जा रहे थे। चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी के नाम पर स्थानीय लोगों को गुमराह करके पब, बार और गेस्ट हाउस चलाया जा रहा था। इस गेस्ट हाउस में तमाम विदेशी नागरिक आकर ठहरते थे। करीब 50 कमरे इस गेस्ट हाउस में हैं। मंगलवार की देर रात ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गेस्ट हाउस पर छापेमारी की है और अब बुधवार की दोपहर को Ecotech -1 थाना प्रभारी, एसीपी और स्पेशल फाॅर्स ने छापेमारी की है |
मंगलवार की देर रात ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पब में छापेमारी की थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वहां से 20 विदेशी युवक और 12 विदेशी युवतियां फरार हो गए। पुलिस ने असम और मणिपुर की रहने वाली तीन लड़कियों को हिरासत में लिया है। जो उस पब में खाना बनाने का काम करती थीं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस पब का नाम तियांगशांग रंजियन है। पूछताछ में पता चला है कि यहां पर चीनी नागरिक आकर रुकते थे। जो चीनी स्लीपर सेल तैयार करते थे। जांच के दौरान ग्रेटर नोएडा पुलिस को यह भी पता चला है कि दो चीनी नागरिक कुछ समय पहले गिरफ्तार किए गए थे, वो दोनों भी यहां पर काफी समय तक रुके थे। ग्रेटर नोएडा बीटा-2 के थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि बिल्डिंग में करीब 50 कमरे बने हुए हैं, जहां पर विदेशी नागरिक आकर रुकते थे। जांच में यह भी पता चला है कि चाइनीस मोबाइल कंपनी विवो का गेस्ट हाउस बताकर पूरी बिल्डिंग को किराए पर लिया गया था। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि मोबाइल निर्माता कंपनी विवो का गेस्ट हाउस नहीं है। पुलिस ने