
Gujarat Election Date 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव प्रक्रिया और मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार गुजरात में दो चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त गुरुवार की दोपहर प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से गुजरात चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 1 और 5 दिसंबर 2022 को मतदान होगा, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को कराई जाएगी। कुल दो चरणों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
फिलहाल, गुजरात में बीते ढाई दशक से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री से त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद है। बहरहाल, मौजूदा गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो जाएगा।
प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत में मुख्य चुनाव आयुक्त ने गुजरात के मोरबी जिले में हुई घटना पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि राज्य में 142 मॉडल पोलिंग स्टेशन होंगे और 1274 पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे, जिनमें सिर्फ महिलाओं की तैनाती की जाएगी। गुजरात में करीब 28 हजार सर्विस वोटर हैं। 51,782 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। 3,24 लाख नए वोटर्स इस बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 51,000 से ज्यादा मतदान केंद्र निर्धारित हैं, जिनमें 34,000 से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में हैं. हम मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए वोट डालने में शहरी लोगों की उदासीनता पर गंभीरता से ध्यान दे रहे हैं। इतना ही नहीं, हम मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे हैं। आपको बता दें कि बता दें कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो रहा है।