Gujarat Riot Case : सरकार गिराने के लिए अहमद पटेल ने तीस्ता को दिए थे 30 लाख
भारत
चेतना मंच
16 Jul 2022 05:14 PM
Gujarat Riot Case : गुजरात दंगा केस(Gujarat Riot Case) में जेल में बंद तीस्ता सीतलवाड़ को लेकर गुजरात एसआईटी ने बड़ा दावा किया है। अहमदाबाद सेशन कोर्ट मे एसआईटी ने अपने एफिडेविट में कहा कि तीस्ता को 2002 में गुजरात सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेस से फंड मिला था। एसआईटी ने अपने एफिडेविट में यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सलाहकार अहमद पटेल के कहने पर सीतलवाड़ को एक बार 5 लाख रुपये और एक बार 25 लाख रुपये दिए गए थे।
कोर्ट में तीस्ता की तरफ से पेश जमानत याचिका का विरोध करते हुए एसआईटी ने यह बात कही। इधर, कांग्रेस ने इन आरोप को सिरे खारिज कर दिया है। वहीं, अहमद पटेल की बेटी ने पलटवार करते हुए पूछा कि मेरे पिता के जीवित रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई? उन्होंने कहा कि विपक्ष को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।