Gujrat Political News : गुजरात से उखड़ने वाली हैं भाजपा की जड़ें, सूपड़ा साफ होने वाला है : युवराज सिंह जाडेजा

WhatsApp Image 2022 09 06 at 3.19.35 PM 1
locationभारत
userRP Raghuvanshi
calendar02 Dec 2025 04:44 AM
bookmark

विज्ञापन

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें
\n\nइस यात्रा के दौरान हमने देखा कि युवा बहुत गंभीर परेशानियों से गुजर रहे हैं। कई युवा वर्षों से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, कई नौकरी इच्छुक युवा और उनके माता-पिता ने आंखों में आंसू लेकर हमारे सामने अपनी पीड़ा व्यक्त की और कहा कि इस बार निश्चित रूप से बदलाव की जरूरत है। अब जनता की तरफ से एक नारा लगाया गया है कि ‘हर घर झाड़ू, घर घर झाड़ू’। यह जो नारा है, आम आदमी पार्टी की आंधी और गुजरात की जनता का जनसमर्थन, ऐसा लगता है कि पिछले 27 सालों से जो कुशासन की जड़ें जमाई गई हैं, वे जड़ से उखड़ने वाली हैं और उनका सूपड़ा साफ होने वाला है।\n\nयुवराज सिंह जडेजा ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का अब कोई अस्तित्व नहीं है। वे लोग अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। रोजगार देने की बात कर रहे हैं, लेकिन हमने पहले 10 लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा की है। कांग्रेस की घोषणा को देखकर ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी द्वारा जो गारंटी दी गई थी, उस गारंटी की नकल कांग्रेस पार्टी कर रही है। इससे यह साबित होता है कि आम आदमी पार्टी जो गारंटी दे रही है, उसको जनता स्वीकार कर रही है। सिर्फ इसलिए कांग्रेस आम आदमी पार्टी की नकल कर रही है। जब कांग्रेस पार्टी के पास 78 से अधिक विधायक थे और वह मुख्य विपक्ष की भूमिका में थे, तब वे विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल रहे हैं। जब कांग्रेस को महंगाई के मुद्दे पर, पेपर लीक के मुद्दे या विभिन्न वस्तुओं की भाव बढ़ौती के मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन करने की जरूरत थी, तब वे लोग कहीं पर भी दिखाई नहीं पड़े और अब, जब चुनाव आ रहे हैं तो वे आम आदमी पार्टी की गारंटी की नकल कर रहे हैं।\n\nयुवराज सिंह जडेजा ने चुनाव लड़ने के मुद्दे पर कहा कि मैं जनता के मुद्दे को सुलझाने के लिए काम करना चाहता हूं। पार्टी तय करेगी कि चुनाव लड़ना है या नहीं। अगर पार्टी चुनाव लड़ने से मना करती है और संगठन में काम करने को कहती है तो मैं उसके लिए तैयार हूं। पार्टी चुनाव लड़ने की बात करे तो भी मैं तैयार हूं। इसलिए मैंने कोई सीट तय नहीं की है, क्योंकि पार्टी जहां से तय करेंगी और जिसके सामने तय करेंगी, उसके खिलाफ मैं चुनाव लड़ूंगा। क्योंकि पूरे गुजरात के छात्र मेरे साथ जुड़े हुए हैं। पूरे गुजरात के युवा मेरे चुनाव प्रचार में मेरा समर्थन करेंगे। अगर गुजरात के शिक्षा मंत्री के खिलाफ चुनाव हो तो भी हम लड़ेंगे, क्योंकि जिन मुद्दों पर हम छात्रों के पक्ष में खड़े हैं। हमने छात्रों के लिए लड़ाई लड़ी है। जहां कहीं सरकार की नाकामियां दिखाई गई हैं, सरकार के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया है, जहां भी छात्रों और युवाओं के भविष्य से समझौता किया गया है, हमने पालीताना और भावनगर के घोटालों को उजागर किया है। पेपर लीक में शामिल लोगों के बारे में सारी जानकारी दी है। हमने यह भी साबित किया है कि उन लोगों को कौन बचा रहा था। ये सब बातें ऐसी हैं, जिनके आधार पर हम कह सकते हैं कि हम भावनगर में भी चुनाव लड़ सकते हैं। साथ ही मैं यह भी कहना चाहूंगा कि भावनगर के युवा भी हमारे साथ हैं। कुछ समय पहले हमने भावनगर में एक बहुत बड़े टाउन हॉल कार्यक्रम सफलतापूर्वक किया था।","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-09-06-at-3.19.35-PM-1.jpeg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-09-06-at-3.19.35-PM-1.jpeg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2022-09-06T20:58:04+05:30","dateModified":"2025-12-02T04:44:22+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"दृष्टिकोण"}
चेतना दृष्टि
चेतना दृष्टि