
Gurugram News : खबर हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram News) से है। आपने गुरुग्राम के सबसे मशहूर चौक हीरो होंडा चौक का नाम तो सुना ही होगा। (Gurugram News) असल में गुरुवार को संपन्न हुई नगर निगम की सामान्य बैठक में हीरो होंडा चौक का नाम बदल कर एकलव्य चौक कर दिया गया है। नगर निगम की बैठक में इस चौक के अलावा गुरुग्राम के अन्य 15 सड़कों और चौक चौराहों का नमा बदलने का प्रस्ताव रखा गया गया था, जिस पर यह फैसला लिया गया है।
आपको बता दें गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक का नाम उस समय हुआ था, जब 1990 के दशक में गुड़गांव के सेक्टर 34 में हीरो होंडा कंपनी का प्लांट शुरु हुआ था। तब से ही दिल्ली जयपुर हाईवे पर बने इस चौक को हीरो होंडा चौक के नाम से जाना जाने लगा था। और यह चौक इसी नाम से मशहूर हो गया था।
>> Char dham Yatra 2022 चारधाम यात्रियों के लिए जरुरी सूचना, नेगेटिव RTPCR रिपोर्ट अनिवार्यआपको बता दें कि हीरो होंडा चौक विश्व के मानचित्र पर जाना जाता है। इसकी यह वजह बताई जाती है कि इस चौक के पास से ही बादशाहपुर ट्रेन होकर गुजरती है और मानसून के दिनों में यहां जलभराव हो जाता है। जिसके बाद ट्रेफिक व्यवस्था पूरी तरह से गड़बड़ा जाती है।