
दरअसल भूल भुलैया 2 में अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार को रिप्लेस किया था। और यह फिल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई। तभी से यह अफवाह सामने आने लगी थी कि हेरा फेरी (Hera Pheri 3) में भी कार्तिक आर्यन अक्षय कुमार को रिप्लेस करने वाले हैं, और अब यह खबर पक्की हो चुकी है। लेकिन इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं।
यहां तक कि सोशल मीडिया पर "No Akshay No Hera Pheri" ट्रेंड करने लगा है। फैंस का कहना है कि फिल्म हेरा फेरी अक्षय कुमार की जगह राजू के किरदार को कोई इतनी बखूबी से नहीं निभा सकता है।
उन्होंने इस किरदार को आईकॉनिक बनाया है। फैंस का यह भी कहना है कि यदि अक्षय कुमार को फिल्म से रिप्लेस किया गया तो यह हमारी यादों के साथ खिलवाड़ होगा।
Bollywood News : दीपवीर रैंप वॉक में पहली बार दिखे साथ, खुश हुए फैंस