Himachal Pradesh News : हिमाचल की ‘उड़न परी’ कामयाबी की नई इबारत लिखने को तैयार
Himachal's 'flying fairy' is ready to write a new success story
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:09 AM
पालमपुर। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के एक छोटे से गांव रेटा के एक सामान्य परिवार से सबंध रखने वाली उड़न परी सीमा ने राष्ट्रीय स्तर की दौड़ प्रतियोगिताओं में एक गोल्ड और एक सिल्वर पदक जीत कर तहलका मचा दिया है।
Himachal Pradesh News :
सीमा ने बचपन से ही खेलों में अपनी रुचि को बरकरार रखते हुए कई बड़े बड़े इनाम हासिल कर अपने छोटे से जिले के साथ अपने प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है और आज वह राष्ट्रीय स्तर से अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी भागेदारी सुनिश्चित करवा चुकी है। बताते चलें कि अब सीमा सरकार की तरफ से 2024, के पैरिस ऑलम्पिक की तैयारी हेतू मध्यप्रदेश भौपाल में विशेष प्रशिक्षण ले रही है।
Himachal Pradesh News :
अपने सपनों को संजोए उड़नपरी सीमा जो हर उस ऊंचाई को छूने का प्रयास कर रही है और इसी के चलते चंबा की रहने वाली सीमा ने 30 सितंबर से 5 अक्तूबर को गुजरात के आईआईटी गांधीनगर मैदान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पांच हजार मीटर की दौड़ में रजत पदक और 10 हजार मीटर की रेस में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर हिमाचल प्रदेश, जिला चम्बा और क्षेत्र के साथ साथ परिजनों का नाम रोशन किया है। अब वह वर्ष 2023 में पेरिस में होने वाले ऑलम्पिक की तैयारी के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल में विशेष प्रशिक्षण ले रही हैं।
Himachal Pradesh News :
सीमा ने बताया कि उसके कोच हुगो वेन डेन मेरी काफी मदद करते हैं। मुझे अच्छे से प्रशिक्षित कर रहे हैं। पेरिस ओलम्पिक के आलावा सीमा ने चीन में होने वाली एशियन गेम में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए तैयारी आरम्भ कर दी है। उसने अपनी प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि उसकी इन तैयारियों को लेकर राज्य सरकार उसकी सहायता करे तो नतीजे सकरात्मक हो सकते हैं। सीमा की इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।