Yo Yo Honey Singh: हनी सिंह को नागपुर कोर्ट को देना होगा वॉइस सेम्पल, सिंगर पर लगा गानों के जरिए अश्लीलता फैलाने का आरोप
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:28 PM
हनी सिंह जो कि अपने स्टेज के नाम यो यो हनी सिंह से जाने जाते है, भारतीय रैपर, संगीत निर्माता हैं, गायक और फिल्म अभिनेता हैं। बता दें उनका विवादों से काफी पुराना नाता रहा है । आये दिन वे किसी न किसी विवाद में फंसे रहते है । हाल ही में महाराष्ट्र के नागपुर (District Court in Maharashtra) की एक जिला अदालत ने हनी सिंह ( Honey Singh) को आदेश देते हुए कहा है कि उन्हें अपनी आवाज का नमूना पेश करना होगा। इंटरनेट पर अश्लील गाना गाने और अपलोड करने के मामले में कोर्ट ने हनी सिंह ( Honey Singh) को ये निर्देश जारी किया है। ऐसे में रैपर हनी सिंह (Honey Singh) को अब स्थानीय पुलिस थाने में पेश होना होगा औऱ अपना वॉइस सेंपल देना होगा।
हनी सिंह ने कुछ आवेदन में मांगी ढील
सिंगर हनी सिंह ने अपने इस आवेदन में कुछ ढीलाइयों की मांग की थी। हनी सिंह ने मांग करते हुए कहा था कि उन्हें विदेश यात्रा करने के लिए लगाई गई शर्त में ढील हो। ऐसे में कोर्ट ने हनी सिंह को 29 जनवरी से 4 फरवरी के बीच दुबई जाने की अनुमति दे दी थी। साथ ही उन्हें 4 से 11 फरवरी के बीच पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए भी कहा था।
4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच देना होगा आवाज का नमूना
जांच अधिकारी के बयान के बाद जिसमें हनी सिंह के जांच में असहयोग के बारे में बताने के उपरांत स्थानीय अदालत ने मौजूदा आदेश पारित किया। इसके तहत अब उन्हें आवाज का नमूना 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच जमा करना होगा। आनंदपाल ने हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मामला 27 अप्रैल, 2015 से लंबित है, उस वक्त गायक को कुछ शर्तों के तहत अग्रिम जमानत दे दी गई थी। आपको बता दे कि मशहूर सिंगर हनी सिंह पर पहले भी कई मर्तबा अश्लील गाने गाए जाने का आरोप लग चुका हैं। यह मामला भी सन् 2013 का हैं। हनी सिंह पर आरोप लगाया है कि सिंगर ने कार्यक्रम में अश्लील गाने गाए । इसके मध्यम में आनंदपाल सिंह गुरनाम सिंह जब्बा ने हनी सिंह के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया था । इस मामले में कोर्ट ने हनी सिंह को अपनी आवाज का नमूना देने को कहा हैं ।
हनी सिंह ने इस तरह की बॉलीवुड में शुरूआत
हनी सिंह बॉलीवुड में काफी चर्चित नाम हो चुके हैं। वे फिल्म ‘शकल पे मत जा’ में पहली बार गाए गए अपने डेब्यू सांग के बाद से नोटिस किए गए। फिल्म ‘मस्तान’ में गाना गाने के लिए उन्हें 7 मिलीयन पे किया गया है जो कि बॉलीवुड में अब तक किसी भी गायक को पे किया जाने वाला सर्वाधिक अमाउंट है। उनका गाया हुआ गाना अंग्रेजी बीट सैफ अली खान की फिल्म कॉकटेल में भी दिखाया गया है। उन्हें 2013 के अंत में और ज्यादा ख्याति और पापुलैरिटी तब मिली जब बॉलीवुड की बिग बजट फिल्में जैसे ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और बॉस में गाने का मौका मिला। उनका लुंगी डांस लोगों की जुबान पर चढ़ गया। उन्होंने फिल्म ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ में भी अमिताभ बच्चन के साथ काम किया और गाना गाया।
Read Also: Ramesh Deo Death: लीजेंड्री एक्टर रमेश देव का निधन, 30 जनवरी को मनाया था 93वां जन्मदिन