Stock Market: खुलते ही शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स में हुई 570 अंक की गिरावट
(Stock Market) Source:BusinessToday
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:06 AM
मुंबई:शेयर बाजार (Stock Market) में हफ्ते के पहले दिन गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 570 पॉइंट्स टूटने के बाद 57,256 पर कारोबार जारी है।
आज सेंसेक्स (Sensex) 57,551 पर खुला गया था। पहले घंटे में इसने 57,705 का ऊपरी और 57,240 का निचला स्तर बनाने में कामयाब हो गया था। इसके 30 शेयर्स में से 7 बढ़त में और बाकी 23 गिरावट में पहुंच चुके हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में डॉ. रेड्डी, NTPC, पावरग्रिड, इंडडसइंड बैंक और TCS है शामिल हो गया है।
गिरावट वाले शेयर्स (Stock Market) में नेस्ले, अल्ट्राटेक, बजाज फिनसर्व, HDFC, HDFC बैंक, विप्रो, कोटक बैंक, SBI और हिदुस्तान यूनिलीवर शामिल है। इनके अलावा ITC, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, मारुति, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, ICICI बैंक, इंफोसिस, एयरटेल और HCL टेक भी नीचे पहुंचकर कारोबार कर रहे हैं।
सेंसेक्स के 138 स्टॉक अपर और 203 लोअर सर्किट में कारोबार जारी है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 258.37 लाख करोड़ रुपए हो गया है जो शुक्रवार को 260.48 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया था।
इसके 73 शेयर्स एक साल के ऊपरी स्तर और 51 निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। कुल लिस्टेड कंपनियों मे से 1,946 के शेयर्स नीचे और 657 ऊपर कारोबार जारी है। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 138 पॉइंट्स गिरने के बाद 17,137 पर बना हुआ है। यह 17,192 पर खुला था और 17,136 का निचला तथा 17,231 का ऊपरी स्तर बना लिया था। इसके 50 में से 44 गिरावट में और 6 बढ़त में पहुंच चुका है।
बढ़ने वाले शेयर्स डॉ. रेड्डी, NTPC, पावरग्रिड और इंडसइंड बैंक शाामिल है। गिरने वालों में HDFC लाइफ, टाटा कंज्यूमर, बजाज फिनसर्व, टाइटन और UPL पहुंच चुका है। इससे पहले शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 59 पॉइंट्स गिरने के बाद 57,832 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28 अंक टूटने के बाद 17,276 पर बंद हो गया था।