मुंबई: शेयर बाजार (SHARE MARKET) में हफ्ते के आखरी दिन यानी कि शुक्रवार को काफी गिरावट हुई है। सेंसेक्स (SENSEX) की 58,889 पर और निफ्टी (NIFTY) की 17,531 अंक से शुरुआत हुई । सेंसेक्स 360 पॉइंट गिरावट के बाद 58766 पर और निफ्टी 100 पॉइंट कम होने के बाद 17,517 अंक पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के सभी शेयरों (SHARES) में 2.67 प्रतिशत सबसे अधिक गिरावट पावर ग्रिड में हुई। इसके अलावा, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, बजाज ऑटो, एसबीआई, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी गिरावट देखने को मिली है।
दूसरी तरफ लाभ (PROFIT) वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, सन फार्मा, एचयूएल, टाइटन, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और डा. रेड्डीज में मुनाफा देखने को मिला जिसके चलते ये सभी शेयर हरे निशान पर ट्रेंड कर रहे हैं। इनमें 2.19 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई।
बीएसई (BSE) पर 2,752 शेयर्स में कारोबार जारी है। जिसमें 1,317 शेयर्स बढ़त पर और 1,306 शेयर्स नुकसान में कारोबार कर रहे हैं। इसके चलते बीएसई (BSE) पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 258 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। इससे पहले गुरुवार के दिन सेंसेक्स 287 पॉइंट गिरकर 59,126 पर और निफ्टी 93 पॉइंट कम होने के बाद 17,618 पर बंद हो गया था।
आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के शोध प्रमुख अरिजीत मलाकर ने बताया कि मासिक वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों के निपटान के अंतिम दिन बाजार में नकारात्मक रुख देखा गया है। चीन के आर्थिक आंकड़े के साथ एशियाई बाजारों में मिश्रित रुख रहा है। निवेशकों (INVESTORS) का ध्यान चीन के एवरग्रांड ग्रुप की स्थिति पर भी लगा हुआ है।