
Hyderabad News: हैदराबाद (Hyderabad) में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस वारदात में एक नाबालिग समेत चार लोग शामिल हैं। साथ ही एक आरोपी विधायक का बेटा भी है। पीड़िता के पिता की तरफ से मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना शनिवार की बतायी जा रही है। पुलिस ने बुधवार को जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए हाई प्रोफाइल मामले के तथ्य की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के पिता की ओर से दर्ज कराए गए मामले के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल, मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 17 वर्षीय लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था और पुलिस ने अब मामले को बदल दिया है और इसमें आईपीसी की धारा 376 जोड़ दिया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक विधायक का बेटा और अल्पसंख्यक बोर्ड का अध्यक्ष पार्टी में मौजूद था और लड़की के साथ था। पीड़िता केवल एक आरोपी की पहचान करने और उसका नाम लेने में सक्षम थी, जो एक नाबालिग भी है।
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने शुरुआत में पीड़िता के परिवार के सदस्य द्वारा तीन दिन पहले दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक पिछले शनिवार को गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। गर्दन पर मामूली चोट लगने के बाद परिजनों को शक हुआ। लड़की ने कथित तौर पर उन्हें बताया कि अब वह एक पार्टी में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी तो कुछ लोगों ने उसके साथ रेप किया।
दरअसल पीड़िता पार्टी से बाहर आने के बाद उनकी गाड़ी में सवार हो गई थी, जिसमें तीन से चार लड़के सवार थे। मामले की जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘जब कार अंधेरे में सुनसान जगह पर रुकी तो युवकों ने एक के बाद एक उसके साथ मारपीट की। पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस ने पब में पार्टी में शामिल हुए लोगों और वहां काम करने वाले लोगों से भी पूछताछ की। मामले की जांच जारी है।