
Icecream shape : फोटो देखने और खबर का शीर्षक पढ़ने के बाद आप यही कहेंगे, कि ये कैसा सवाल है। फोटो में आईसक्रीम दिख रही है तो आईसक्रीम ही है। लेकिन आपको बता दूं कि ये आईसक्रीम नहीं है। इस डिश का आपने कभी न कभी सेवन जरुर किया होगा। दक्षिण भारत में इस डिश को बड़े ही शौक से खाया जाता है, वैसे अब यह पूरे भारत में पसंद की जाने वाली डिश बन गई है।
असल में सोशल मीडिया पर इस डिश का फोटो बेहद ही वायरल हो रहा है। देखने वाले इसे आइसक्रीम ही समझ रहे हैं, लेकिन हम आपको बताते हैं कि ये आईसक्रीम नहीं है। यह खाने में मीठी भी नहीं है। अब आप अपने दिमाग पर जरा जोर डालिए कि ऐसी कौन सी डिश है, जो देखने में आईसक्रीम जैसी लग रही है, स्वाद भी मीठा नहीं है तो क्या हो सकता है। चलिए हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
[caption id="attachment_13985" align="alignnone" width="643"]
icecream shape[/caption]
बता दें कि यह वायरल फोटो बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट की बताई जा रही है। रेस्टोरेंट में इडली को नया आकार दिया गया है ताकि इडली को सांभर के साथ आसानी से खाया जा सके। आइसक्रीम इडली को सांभर और चटनी के साथ खाते हुए हाथ लगाने की जरुरत नहीं होगी। रेस्टोरेंट के इस अविष्कार की हर कोई तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- न्यू अवतार ऑफ इडली। साउथ इंडियन डिश इडली चावल और उड़द की दाल से बनाई जाती है। इडली में प्रोटीन के साथ कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इडली को डिनर, लंच और नाश्ते में भी सकते हैं।