IMD Weather Forecast: कड़ी धुप में बीता अप्रैल, मई की शुरुआत तक कोई राहत के आसार नहीं
IMD Weather Forecast
भारत
चेतना मंच
27 Apr 2022 02:38 PM
IMD Weather Forecast: गर्मी से तप रहे कई भारतीय राज्यों को फिलहाल कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. चिमचीमाती गर्मी और शुष्क मार्च महीने के बाद, अप्रैल देश में हाल के वर्षों में सबसे गर्म महीनों में से एक बनने जा रहा है. .
इस महीने में कम से कम 15 दिनों तक देश के कई इलाके में लू की स्थिति बनी रहेगी।
>> यह भी पढ़े:- Yogi Government: योगी आदित्यनाथ को UP की कमान संभाले हुआ एक महीना पूरा, लिए ये बड़े फैसले
मौजूदा गर्मी के परिस्थितियों में कोई राहत नहीं मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather Forecast) ने मंगलवार को चेतावनी दी है कि लू या गर्मी की लहर की स्थिति अप्रैल के अंत तक जारी रहेगी।
भारत के कुछ सबसे गर्म शहर (IMD Weather Forecast) थे - बाड़मेर (45.1), राजगढ़ (44.6), अकोला (44.5), वर्धा (44.4), बीकानेर (44.1) , कांडला (43.8), जमशेदपुर (43.6) और वाराणसी (43.4)।
>> यह भी पढ़े:- Karnataka COVID-19 Guidelines: कोरोना के बढ़ते मामलों को देख कर्नाटक में लागू किए लौटा पाबंदिया
हालांकि मार्च के मौसम में बदलाव का महीना होता है, लेकिन इस साल मार्च में 2 हीट वेवदेखने को मिली। देश में मौसम की पहली गर्मी की लहर 11 मार्च से 19 मार्च तक रही।
दूसरी लहर, 27 मार्च से 12 अप्रैल को समाप्त हो गई, जिससे इस गर्मी के सीजन में अब तक की सबसे लंबी गर्मी की लहर बन गई है। एक और गर्मी की लहर 17 अप्रैल को सामने आई और 20 अप्रैल तक चली।
>> यह भी पढ़े:- Twitter को खरीदने का Elon Musk का सपना होने वाला है साकार! जानिए कितने में ख़रीदा ट्विटर
दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना को प्रभावित करते हुए एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र को कवर करने वाली गर्मी की लहर इस बुधवार से शुरू होने वाली है और मई की शुरुआत तक भी रह सकती है।
>> यह भी पढ़े:- Sara Tendulkar Bollywood Debut: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू?