Share Market News: शुरुआत में शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स में हुई 169 अंक की उछाल
(Share Market News) Source: NavBharat Times
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:03 AM
मुंबई: शेयर बाजार (Share Market News) में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 51 पॉइंट्स नीचे होने के बाद 57,755 पर खुला था।
हालांकि अब बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 169 पॉइंट्स बढ़ने के बाद 57,975 पर कारोबार कर रहा है। दिन में इसने 57,814 का ऊपरी और 57,578 का निचला स्तर बनाने में कामयाब हुआ। सेंसेक्स (Sensex) के 30 शेयर में से 13 शेयर गिरावट में हो गए जबकि 17 स्टॉक बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।
गिरने वालों में बजाज फिनसर्व, सनफार्मा, ICICI बैंक, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस शामिल है। इसी तरह से इंफोसिस, HDFC बैंक, SBI, NTPC और अल्ट्राटेक भी नीचे कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप (Market Cap) आज 263.57 लाख करोड़ रुपए हो गया है। सेंसेक्स के 338 शेयर अपर सर्किट में और 69 लोअर सर्किट में कारोबार हो रहा है। बढ़ने वाले शेयर में टाटा स्टील, भारती एयरटेल, विप्रो, मारुति, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, नेस्ले आदि पहुंच गए हैं।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 19 अंक नीचे होने के बाद 17,194 पर कारोबार करता नजर आ रहा है। दिन में इसने 17,217 का ऊपरी और 17,146 का निचला स्तर बना लिया था। इसके मिड कैप, फाइनेंशियल, बैंकिंग और नेक्स्ट 50 इंडेक्स गिरावट में कारोबार जारी है।
निफ्टी (Nifty) के 50 स्टॉक्स में से 18 बढ़त में जबकि 32 गिरावट में पहुंच गए हैं। बढ़ने वाले शेयर्स में टाटा कंज्यूमर, BPCL, टाटा स्टील, विप्रो और एयरटेल शामिल है। गिरने वाले स्टॉक में बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, सनफार्मा, अडाणी पोर्ट और आयशर मोटर्स पहुंच गए हैं।
इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 91 पॉइंट्स गिरने के बाद 57,806 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 19 अंक टूटकर 17,213 पर बंद हो गया था। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 263.48 लाख करोड़ रुपए हो गया है।