Ind Vs SA: भारत ने अफ्रीका को दी करारी शिकस्त, 113 रन से जीता मुकाबला
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 11:38 PM
नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका Ind Vs SA के बीच सेंचुरियन में खेला गए पहले टेस्ट टीम इंडिया ने 113 रन से जीत हासिल किया है। मैच में अफ्रीका के सामने 305 रनों का टारगेट मिला था, जिसके जवाब में टीम 191 रन ही बना सकी और मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। भारत की सेंचुरियन के मैदान पर ये पहली टेस्ट जीत (Test Victory) हासिल की है। ये मैच जीतने के बाद भारतीय टीम ने 1-0 से सीरीज में पकड़ मजबूत की है।
चौथी पारी में SA के लिए कप्तान डीन एल्गर ने सबसे अधिक 77 रनों की पारी (Inning) खेेली। वहीं, भारत की ओर से शमी और बुमराह ने 3-3 विकेट चटकाने में कामयाब हुए हैं। मोहम्मद सिराज (Mohd Siraj) और रविचंद्रन अश्विन के खाते में भी दो-दो विकेट हुए।
सेंचुरियन (Centurion) के मैदान पर टीम इंडिया ने पहला मैच जीता है। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने लगातार तीसरा टेस्ट जीत लिया है। अफ्रीकी सरजमीं पर भारत की ये लगातार दूसरी टेस्ट जीत है। इससे पहले 2018 में टीम जोहान्सबर्ग में खेला गया आखिरी टेस्ट 28 रन से जीत लिया था।
डीन एल्गर 156 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन वापस लौट गए थे। जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) ने उन्हें LBW आउट कर दिया है। हालांकि एल्गर ने रिव्यू कर लिया, लेकिन रीप्ले में दिखा कि गेंद ऑफ स्टंप्स की लाइन के सामने आ गए और अफ्रीकी कप्तान आउट हो गए।
डी कॉक 28 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। अगले ही ओवर में शमी ने वियान मुल्डर को विकेट की पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करवा दिया था। मुल्डर 1 रन बनाकर आउट हो गए।। कगिसो रबाडा भी बिना खाता खोले आर अश्विन की गेंद पर आउट हो गए।
सेंचुरियन में बेहद सफल रन चेज
सेंचुरियन में सबसे सफल रन चेज इंग्लैंड के नाम पर दर्ज किया गया है। साल 2000 में सा. अफ्रीका ने 249 रनों का टारगेट रख दिया था, जिसे ENG ने 2 विकेट रहते हासिल कर लिया। इसके बाद अफ्रीकी (South Africa) टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 1998 में 226 रन चेज किया।
बुमराह ने कराई भारतीय टीम को वापसी
टारगेट का पीछा कराते हुए SA की शुरुआत खराब हुई है और पारी के दूसरे ही ओवर में मोहम्मद शमी (Mohd Shami) ने एडेन मार्करम को बोल्ड किया है। मार्करम 7 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। पीटरसन का कैच विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने पकड़ा। टीम ने ये पहले 2 विकेट 34 के स्कोर पर गंवा दिए थे।
भारत का मिडिल ऑर्डर नहीं हुआ कामयाब
एक बार फिर टीम इंडिया का मध्यक्रम पूरी तरह से फ्लॉप हो चुका है। विराट कोहली (Virat Kohli), चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे एक बार फिर कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके। विराट कोहली के बल्ले से इस साल की आखिरी पारी में भी शतक (Century) नहीं लगा सके। उनका आखिरी शतक 2020 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था।
कोहली ने पिछली 60 पारियों और 768 दिनों से इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक नहीं जड़ा है जिसका फैंस काफी लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। 2021 में विराट ने 11 टेस्ट मैचों में 28.21 की औसत से कुल 536 रन बनाया था। वहीं, चेतेश्वर पुजारा (Pujara) ने पिछली 43 पारियों से शतक नहीं लगा सके।