Ind Vs SA:भारतीय गेंदबाज निभाएंगे अहम भूमिका, सीरीज जीतने पर रहेगी नज़र
(Ind Vs SA 2nd Test Match)
Source: India
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 10:48 PM
नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका (Ind Vs SA) के बीच टेस्ट सीरीज जारी है। दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीतकर सीरीज में बराबरी की है। हालांकि तीसरा मैच जीतने वाली टीम ही सीरीज जीतेगी। मैच के दूसरे दिन सारा दारोमदार टीम इंडिया (India) के गेंदबाजों पर होगा। पहले दिन टीम इंडिया सिर्फ 223 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।
साउथ अफ्रीका (South Africa) ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 17 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। विराट कोहली (Virat Kohli) को छोड़ भारत का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। ऐसे में मैच के दूसरे दिन बुमराह, शमी, उमेश और अश्विन भी टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
भारतीय पारी के दौरान साउथ अफ्रीका (Ind Vs SA) के गेंदबाजों ने पहले सेशन से ही धावा बोला और जल्दी-जल्दी विकेट झटके लगने से टीम की स्थिति कमजोर हो गई थी। टीम इंडिया के गेंदबाजों को आज यही करने की जरुरत है। भारतीय गेंदबाज भी पहले सेशन में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को जल्दी से आउट करने का प्रय़ास करेंगे, जिसके बाद टीम इंडिया मैच पर कब्जा बना सकती है। मोहम्मद सिराज चोट की वजह से नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह उमेश यादव खेल रहे हैं। ऐसे में उमेश मौके की गेंदबाजी पर सबकी नजर बनी रहेगी।
भारत की पहली पारी (First Inning) में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (12), मयंक अग्रवाल (15), चेतेश्वर पुजारा (43) और अजिंक्य रहाणे (9) जैसे बड़े बल्लेबाजों ने काफी साधारण प्रदर्शन किया। साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट कगिसो रबाडा ने झटक लिया। उनके खाते में चार विकेट हो गए। वहीं, मार्को जेन्सन को तीन विकेट लेने में कामयाब हुए। डेन ओलिवियर, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी ने एक-एक विकेट लिया था।
टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का खराब फॉर्म तीसरे टेस्ट में भी जारी होने वाला है। सेंचुरियन टेस्ट (Centurion Test) में रहाणे के बल्ले से 48 और 20 के स्कोर निकालने में कामयाब हुए थे। वहीं, दूसरे टेस्ट में उन्होंने 0 और 58 के स्कोर बनाया था। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में भी रहाणे को कामयाबी नहीं मिली औऱ वो 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल हो रहा है और उन्हें टीम से बाहर करने की मांग कर रहे हैं।