Ind Vs SA:टीम इंडिया जीत से 8 विकेट दूर, रोमांचक रहेगा आज का दिन
(Ind Vs SA 2nd test match) Source: IndiaTv
भारत
चेतना मंच
06 Jan 2022 07:20 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया (Ind Vs SA) और साउथ अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग टेस्ट में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन की वजह मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। आज चौथे दिन का खेल बारिश की वजह से थोड़ी देर में शुरु हो सकता है। मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट गंवाकर 118 रन बना लिया था।
एक तरफ जहां अफ्रीकी (South Africa) टीम को जीत के लिए 122 रन बनाना बाकी है। वहीं, टीम इंडिया को जीत के लिए 8 विकेट लेना होगा। जानकारी के मुताबिक टीम इंडिया इस मैदान पर अभी तक कोई टेस्ट मैच नहीं हारी है।
भारतीय गेंदबाजों को निभाना होगा अहम किरदार
आज टीम इंडिया (Team India) के गेंदबाज शुरुआत से ही अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की जाएगी। भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दूल ठाकुर से काफी उम्मीद बढ़ गई है। स्पिन डिपार्टमेंट में रविचंद्रन अश्विन (Ashwin) को जीत में रोल निभाना होगा जिसकी जिम्मेदारी उनको मिली है। वो 2006 के बाद जोहान्सबर्ग में विकेट लेने वाले पहले स्पिनर भी बनने में कामयाब हुए हैं।
टीम इंडिया को डीन एल्गर का लेना होगा विकेट
जोहान्सबर्ग टेस्ट (Johannesburg Test) के तीसरे दिन कप्तान डीन एल्गर 46 रन बनाकर खेलते नजर आ ऱहे हैं। भारतीय गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती इस खिलाड़ी को तुरंत आउट करने की होने वाली है। अगर एल्गर ने बड़ी पारी खेल दिया तो तो अफ्रीकी टीम को जीत मिल सकती है।
भारतीय बल्लेबाजों का नहीं चला जादू
जोहान्सबर्ग टेस्ट (Ind Vs SA) के तीसरे दिन की शुरुआत काफी असरदार हुई थी। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने लगभग 75 मिनट बैटिंग कर टीम इंडिया को मैच में कायम रखा, लेकिन इसके बाद 29 रन बनाने में भारत ने चार विकेट गंवा दिया था। इसके बाद हनुमा विहारी ने उछल्ले बल्लेबाजों (Batsman) के साथ मिलकर टीम इंडिया को 266 रनों तक पहुंचा दिया था। शार्दूल ठाकुर ने 28 और रविचंद्रन अश्विन ने 16 रन बनाए थे।