Asia Cup 2022: भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को 101 से हराया, विराट कोहली ने लगाया शानदार शतक
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:33 AM
नई दिल्ली: एशिया कप (Asia Cup 2022) से पहले ही बाहर हो चुकी टीम इंडिया ने एशिया कप में अपने अभियान का समापन कर दिया है। भारत ने अपने आखिरी सुपर-4 मुकाबले में अफगानिस्तान को 101 रन से हराकर मुकाबला जीत लिया है।
इस मैच का में विराट कोहली (Asia Cup 2022) ने 71वां इंटरनेशनल शतक लगाया है। किंग कोहली ने 3 साल के इंतजार के बाद सेंचुरी बनाया है। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने पहला शतक लगाया है। विराट की 122 रन की इस शानदार पारी की वजह से भारत ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 212 रन बना लिया था। वहीं रोहित शर्मा की जगह कप्तानी कर रहे के एल राहुल ने शानदार 62 रन की पारी खेली।
जवाब में देखा जाए तो अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 111 रन बनाने में कामयाब हुई। इब्राहिम जदरान ने 62 रन की पारी खेली। भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 5 विकेट हासिल किया।
2019 के बाद कोहली ने लगाई सेंचुरी
विराट ने तीन साल (1020 दिन) बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सेंचुरी लगाकर आने वाले समय के लिए शानदार संकेत दिया है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में 23 नवंबर, 2019 को अपने करियर का 70वां शतक बनाया था। यह उनका टी-20 इंटरनेशनल में पहला शतक है। विराट कोहली ने अब इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक की बराबरी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग से किया है। दोनों के नाम 71-71 शतक शामिल हैं। 100 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर ने सबसे अधिक शतक लगाया है।