Ind Vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, जीत के साथ सीरीज पर किया कब्जा
Pic Source: Times Of India
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:37 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों वाली वनडे सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया है।। 12 साल बाद टीम भारतीय सरजमीं पर साउथ अफ्रीका (Ind Vs SA) को हराने में कामयाब हुई है। इससे पहले 2010 में टीम इंडिया की तरफ से 2-1 से वनडे सीरीज जीतने में कामयाब हुई थी। वहीं, 2015 में धोनी की कप्तानी के दौरान 5 मैचों की वनडे सीरीज में भारत को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
मंगलवार को तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करने के साथ पूरी अफ्रीकी टीम 27.1 ओवर में 99 रन पर ऑलआउट हो चुकी थी। ये साउथ अफ्रीका का भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर रहा। इससे पहले 1999 में भारत (Ind Vs SA) टीम अफ्रीकी टीम को 117 रन पर ऑलआउट करने में कामयाब हुई थी। भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट कुलदीप यादव ने लिया था। वहीं, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट हासिल हुआ था।
जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल करने में कामयाब हुई थे। सबसे ज्यादा 49 रन शुभमन गिल ने बनाया था। प्लेयर ऑफ द मैच कुलदीप यादव और प्लेयर ऑफ द सीरीज मोहम्मद सिराज को मिला है। सिराज ने पूरी सीरीज में शुरुआती ओवर के आखरी के ओवर्स में भी शानदार गेंदाबाजी किया है। उनके खिलाफ रन बनाना साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को काफी दिक्कत हो रही थी।