Ind Vs WI: पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने हासिल की जीत, वेस्टइंडीज को 68 रन से दी करारी शिकस्त
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:41 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया (Ind Vs WI) की बात करें तो वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला 68 रनों से जीतने में कामयाब हुए हैं। 191 रन के टारगेट वाला टारगेट का पीछा कर रही विंडीज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोने के बाद 122 रन बनाने में कामयाब हो सकी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की शानदार बढ़त बनाया है।
वेस्टइंडीज (Ind Vs WI) को लेकर सबसे ज्यादा 20 रन शमर ब्रूक्स ने बना लिया था। टीम इंडिया को लेकर सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी किया था। अर्शदीप सिंह, अश्विन और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट हासिल लिया था। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट हासिल कर लिया था। 19 गेंद में 41 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले दिनेश कार्तिक को प्लेयर ऑफ द मैच बनाया गया है। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बना लिया था। उन्होंने 64 रनों की शानदार पारी खेली। ये उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर का 27वां अर्धशतक माना जा रहा है।
टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने नहीं दिखाया कमाल
पहली बार टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सलामी बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद में 24 रन की पारी खेल लिया था। इस दौरान उन्होंने 3 चौका और 1 छक्का लगा दिया रहा। वहीं, श्रेयस अय्यर मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे। उनका खाता भी नहीं खुल सका।
नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने वाले ऋषभ पंत ने 12 गेंदों का सामना कर लिया था और 14 रन बनाकर आउट हुए थे। उनका विकेट कीमो पॉल ने हासिल किया था। शानदार फॉर्म में चल रहे हार्दिक पंड्या की बात करें तो आज कुछ खास कमाल नहीं कर सके और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे।
टीम इंडिया में किए गए बड़े बदलाव
पहले टी-20 मुकाबले में देखा जाए तो भारतीय टीम ने दो बड़े बदलाव किया था। 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार आर अश्विन प्लेइंग इलेवन में शामिल हो गए थे।