शेयर बाज़ार में भारतीय कंपनियों ने गिरावट का स्तर किया कम
भारत
चेतना मंच
02 Oct 2021 12:35 PM
अंतराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के चलते शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार (SHARE MARKET) में भी काफी भारी गिरावट हुई है। हफ्ते के आखरी दिन सेंसेक्स (SENSEX) 360 पॉइंट गिरावट के बाद 58,765 पर और निफ्टी (NIFTY) 86 पॉइंट नीचे गिरकर 17,532 पर बंद हुआ था।
शेयरों में बढ़ोतरी से हुआ मुनाफा
इस हफ्ते शेयर मार्केट में कुछ कंपिनियों ने भारी मुनाफा कमाया। हालांकि इस हफ्ते मार्केट विशेषज्ञों (EXPERTS) ने उतार चढ़ाव का अनुमान लगाया था। उनका मानना था कि बाजार में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सेंसेक्स में पाॅवर ग्रिड (POWER GRID), कोल इंडिया, एनटीपीसी, आओसीएल, सन फार्मा, एम एण्ड एम, डाॅ रेड्डी लैब, ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई (SBI), टाटा मोटर्स, मारुती, हीरो मोटरकाॅप में काफी बढ़ोतरी हुई।
हफ्ते के दौरान कुछ भारतीय कंपनियों में अधिक नुकसान देखने को मिला है। भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, अल्ट्रा टेक, आइकर मोटर्स, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नाॅलाजी, डिवी लैब, और विपरो में नुकसान के साथ कारोबार हुआ।
राकेश झुनझुनवाला के शेयर्स में देखने को मिली गिरावट
भारत के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के शेयर्स में इस हफ्ते काफी गिरावट हुई है। जून तिमाही में Indiabulls Housing और SAIL को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ लिया था। इन शेयर्स में 16 प्रतिशत की गिरावट हुई है। 30 जून को इसकी कीमत 260.90 रुपये हो गई थी जो जो सोमवार को गिरकर 233.05 रुपये पर पहुंच गई। वहीं सेल SAIL के शेयर्स में 16.4 फीसदी गिरावट दर्ज हुई है। झुनझुनवाला ने Indiabulls Housing में 2.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद ली थी।
बाजार में अभी करेक्शन होने की संभावना
प्रॉफिट मार्ट सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड और मार्केट एक्सपर्ट अविनाश गोरक्षकर ने बताया कि अक्टूबर का महीना मार्केट के लिए वोलेटाइल (VOLATILE) हो जाता है। कंपनी के नंबर्स सही होने पर बाजार में दोबारा भारी उछाल होगी। निवेशकों के लिए उन्होंने बताया कि बाजार में थोड़ा और करेक्शन (CORRECTION) होने की आवश्यकता है। अभी बाजार में पूर्ण रुप से करेक्शन नहीं हुआ है। अगर निवेशक अभी निवेश करने का मन बना रहे हैं तो लॉन्ग टर्म के लिए अच्छी एग्रो केमिकल्स सेक्टर की कंपनी और कैपिटल गुड्स कंपनियों के शेयर्स में निवेश करना भी अच्छा उपाय हो सकता है।