आईपीएल 2021 में भारतीय खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:02 AM
नई दिल्ली:आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। उन्होंने अपनी स्किल्स में काफी सुधार किया है। यहीं नहीं आईपीएल में भारतीय बाॅलर भी काफी मेहनत कर रहे हैं जिसका परिणाम संतोषजनक रहा है। इसका प्रभाव उनकी गेंदबाजी की रफ्तार और लाइन लेन्थ पर साफ झलक रहा है। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत सितंबर 19 से होगी। कोरोना महामारी की वजह से आईपीएल 2021 को स्थिगित कर दिया था जिसके बाद बाकी के मैच को दूसरे चरण में खेला जाएगा। मई 3 को स्थगित होने के पहले ही इस सीजन के 29 मैच खेल गए थे। वहीं इस चरण में 31 मैच खेले जाएंगे। टीम के आंकड़ों की बात करें तो ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स अभी तक शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे पायदान पर और वीराट कोहली की टीम सूची में तीसरे स्थान पर है। नेट रन रेट के हिसाब से चैन्नई के ज्यादा और आरसीबी उससे पीछे है।
काफी लम्बे इंतजार के बाद भारत का सबसे मशहूर टी-20 टूर्नामेन्ट शुरु होने जा रहा है। इसमें काफी बदलाव किया गया है। आईपीएल के सभी मैचों को भारत में नहीं बल्कि यूएई में खेला जाएगा। सभी टीमों ने जगह के हिसाब से तैयारी की है जिसका असर मैच के दौरान देखने को मिलेगा।
आईपीएल 2021 में फिलहाल सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, इन दोनों ने भारत के लिए अभी एक भी मैच नहीं खेला है। सूची में पहले स्थान पर 17 विकेट लेने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हर्षल पटेल और दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान बने हुए हैं, जिन्होंने अपनी जबददस्त गेंदबाजी से सबको चौंकाया है। आवेश खान रिजर्व के तौर पर टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर भी शामिल हुए थे लेकिन उन्हें भारतीय टीम से खेलना का मौका नहीं मिला था।
भारत में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप पांच में चार भारतीय बल्लेबाज मौजूद हैं। भारत में हुए पहले चरण के दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया था। इस सूची में शिखर धवन, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ और संजू सैमसन का नाम शामिल हैं। लिस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दिल्ली के शिखर धवन हैं। उन्होंने आठ मैचों में 134.27 के स्ट्राइक रेट से 380 रन बनाए हैं जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।