Ind Vs SA:भारत सीरीज जीतकर बनाएगी इतिहास,आखरी टेस्ट मैच में होगा फैसला
(Ind Vs SA Test Match)
Source: The Indian Express
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:57 AM
नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका (Ind Vs SA) के बीच चल रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज इस समय रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। सेंचुरियन (Centurion) में खेला गया पहला टेस्ट भारत ने 113 रन से जीत लिया था, फिर जोहान्सबर्ग टेस्ट अफ्रीका (South Africa) ने 7 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया था और टेस्ट सीरीज को 1-1 की बराबरी कर लिया। अब निर्णायक मुकाबला 11 जनवरी से केपटाउन (Capetown) के मैदान पर होने वाला है।
टीम इंडिया (Team India) को टेस्ट सीरीज जीतने के लिए फेवरेट माना गया है, लेकिन केपटाउन से कुछ ऐसे आंकड़े सामने आ चुके हैं जिसको बदलने को लेकर टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी। दरअसल, केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर टीम इंडिया ने पिछले 29 सालों में एक टेस्ट मैच भी जीतने में कामयाब नहीं हुई है। भारत ने यहां 5 टेस्ट खेल लिया है, जिसमें 3 में टीम को हार मिली है और दो मुकाबले ड्रॉ हो चुके हैं।
भारत के पास जीतने का है शानदार मौका
भारत ने इस मैदान पर 1993 में पहला मैच खेला था, जिसमें कोई भी नतीजा नहीं निकला था। इसके बाद 1997 में सा. अफ्रीका ने टीम इंडिया को 282 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दिया था। 2007 में भी SA 5 विकेट से जीत लिया था। 2011 में टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हो गया । वहीं, 2018 में कोहली की कप्तानी में भारत को 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बार विराट एंड कंपनी से फैंस को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है।
भारतीय टीम अगर इस बार केपटाउन टेस्ट (Ind Vs SA) जीतने में सफल हो जाती है तो न सिर्फ इस मैदान पर 29 सालों के बाद अपनी जीत का खाता खोलने में कामयाब हो जाएगी, बल्कि साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा भी जमा पाएगी।
जीत के साथ बनाएगी इतिहास
अगर ऐसा हो जाता है तो टीम इंडिया पहली बार अफ्रीकी सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज (Test Series) अपने नाम करने वाली है। पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने कमाल का प्रदर्शन कर दिया है। साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच जमकर झड़प हुई थी। ऐसे में केपटाउन टेस्ट और भी धमाकेदार होने वाला है।
दूसरे टेस्ट में अनफिट होने की वजह से भारतीय टेस्ट कैप्टन विराट कोहली को प्लेइंग XI से बाहर बैठना पड़ गया था, लेकिन केपटाउन में उनकी वापसी होने की उम्मीद है। विराट भी कमबैक के लिए तैयार हो चुके हैं।
जोहान्सबर्ग टेस्ट के दौरान कोहली (Virat Kohli) ने मैदान पर बैटिंग का अभ्यास किया जिससे काफी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी विराट की फिटनेस पर बताया था कि कोहली जिस तरह से नेट्स पर अभ्यास करते नजर आ रहे हैं वो फिट लग रहे हैं।
अभी तक मैंने फिजियो से इस पर चर्चा नहीं किया है, लेकिन जो कुछ सुनाई दे रहा है और विराट के साथ बातचीत करने से जैसा समझ में आ रहा है, उससे यही संकेत मिल रहे है कि भारतीय टेस्ट कप्तान फिट हो चुके हैं।