Inflation: बहुत हुई महंगाई की मार, कुछ तो करो सरकार
Source: India Today
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:22 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:22 PM
New Delhi: नई दिल्ली। 30 साल बाद खाद्य वस्तुओं और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने आम आदमी की कमर पूरी तरह से तोड़ दी है। इस समय महंगाई अपने चरम पर है। थोक महंगाई 15.08 फीसदी पर पहुंच गयी है। अप्रैल-2021 में यह 10.74 प्रतिशत और इस साल मार्च में 14.55 प्रतिशत थी।
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये व डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है। जबकि नोएडा ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 105 रूपये 60 पैसे और गाजियाबाद में 105 रूपये 26 पैसे पर बिक रहा है।
कोलकाता में पेट्रोल का दाम 115.12 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर है
एमसीएक्स पर आज सोने की कीमत में 0.56 फीसदी की गिरावट आई है और इसका भाव घटकर 49,890 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया है। इसके अलावा चांदी के दाम में भी 0.85 फीसदी की कमी आई है और यह 60,638 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो खाद्य पदार्थों में मुद्रास्फीति 8.35 प्रतिशत रही, क्योंकि सब्जियों, गेहूं, फलों और आलू की कीमतों में एक साल पहले की तुलना में तेज वृद्धि देखने को मिली। इसके अलावा ईंधन और बिजली में मुद्रास्फीति 38.66 प्रतिशत थी, जबकि विनिर्मित उत्पादों और तिलहन में यह क्रमश: 10.85 प्रतिशत और 16.10 प्रतिशत थी। कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की मुद्रास्फीति अप्रैल में 69.07 प्रतिशत थी।