Stock Market: बाजार में गिरावट के साथ निवेशकों को हुआ नुकसान, सेंसेक्स 64 अंक हुआ धड़ाम
भारत
चेतना मंच
02 Aug 2022 03:40 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजर (Stock Market) की बात करें तो पिछले चार सत्रों में तेज़ी होना शुरू हो गई है। हालांकि मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट देखने को मिली है। चार सत्रों से हरे निशान में आए बाजार की बात करें तो मंगलवार को लाल निशान में देखकर निवेशकों को शुरुआती झटका लगा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) ने गिरावट के साथ शुरू हो गया था। वहीं कई दूसरे इंडेक्स की बात करें तो लाल निशान में कारोबार जारी है। चार सत्रों की तेजी के बाद निवेशकों को कम उम्मीद लगाई जा रही थी कि मार्केट आज लाल निशान में खुलने जा रहा है। हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव होना शुरू हो गया है।
गिरावट के साथ बाजार की हुई शुरुआत
मंगलवार सेंसेक्स (Stock Market) 64.96 अंक (-0.11%) की गिरावट करने के बाद 58049.02 के स्तर पर पहुंचकर खुल गया था। इसके अलावा निफ्टी में भी गिरावट होना शुरू हो गई है। निफ्टी 29.90 अंक (-0.17%) लुढ़कने के बाद 17310.15 के स्तर पर खुल गया था।
वहीं शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स दोबारा 58 हजार के स्तर के नीचे पहुंच चुका है। बाजार के शुरुआती 5 मिनट में ही सेंसेक्स ने 57910.46 का लो लगाया जा चुका है।वहीं इसका हाई 58050.87 हो गया है। इसके अलावा निफ्टी ने 17268.20 का लो लगाया और इसका हाई 17310.15 पर बना हुआ है।