ऑर्डर में मंगाया था iphone 13, बाॅक्स में केवल चाॅकलेट देखकर उड़े होश
I Phone 13 Pro Max Pic Source: Gadgets Now
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 08:45 PM
एक व्यक्ति को फोन ऑर्डर करने पर मिली साबुन की टिक्की मिली है, जिसको आप अकसर सुनते रहते हैं। ऐसी खबरें आपने भारत में काफी मामूली बात हो गई है। लेकिन ऐसी तरह का ताजा मामला विदेश से आने के बाद हर कोई हैरान हो गया है। यूके में एक शख्स ने 1 लाख रुपये से महंगा आईफोन ऑर्डर (iPhone 13) आर्डर किया था।
वह क्रिसमस (Christmas) पर अपने तोहफे का इंतजार में बैठी हुआ था। लेकिन जब बॉक्स खोला तो उसने देखा कि सिर्फ डेयरी मिल्क चॉकलेट Dairy Milk Chocolate ही रखी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, यूके में रहने वाले डेनियल कैरोल ने हाल ही में iPhone 13 Pro Max स्मार्टफोन खरीद लिया था। इसकी कीमत 1045 पौंड (करीब 1.05 लाख रुपये) बताई गई। डिलिवरी (Delivery) का काम पॉप्युलर कंपनी DHL को दिया गया था।
हालांकि, दो हफ्ते इंतजार करने के बावजूद डिलीवरी सफलतापूर्वक नहीं सकी। ऐसे में डेनियल ने खुद ही पैकेज पिकअप करने का फैसला कर लिया। लेकिन जैसे ही पैकेज खोले तो उसमें सिर्फ (Dairy Milk) चॉकलेट ही मिली।
पैकेज से की गई छेड़छाड़
डेनियल ने जानकारी दिया कि, "बिलकुल नए आईफोन 13 प्रो मैक्स का पूरे सप्ताह इंतजार कर रहा था, लेकिडीएचएल (DHL) डिलीवरी करने में विफल हो गया है। मैंने आखिरकार डीएचएल से पार्सल उठा लिया था।
लेकिन देखा कि पैकेज में छेड़छाड़ हुई थी और इसमें नए फोन की जगह सिर्फ चॉकलेट (Chocolate) निकली थी।" डैनियल ने इस मुद्दे को डीएचएल और ऐप्पल दोनों के सामने रखा है, लेकिन फिलहाल यह मामला अटका हुआ है।
क्या मिल सकेगा नया फोन
डीएचएल की टीम इस समय मामले की जांच में लगी हुई है, लेकिन डेनियल ने बताया है कि वे उतने सक्रिय नहीं रहे हैं जितना कि इस तरह के मामले में रहना चाहिए था। डेनियल ने एप्पल से भी सहायता की गुहार लगाई है। आमतौर पर इस तरह के मामलों में, जांच के बाद ग्राहक (Customer) को नया आईफोन मिल जाना चाहिए।