
IPS Transfer- उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात प्रदेश के विभिन्न जिलों के 15 आईपीएस (IPS Transfer) अधिकारियों के तबादले का निर्देश जारी किया। सुल्तानपुर (Sultanpur), सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar), मऊ (Mau), सोनभद्र(Sonbhadra), सीतापुर (Sitapur) जिलों में लंबे समय से तैनात एसपी का ट्रांसफर किया गया। इनकी जगह पर नए अधिकारियों की तैनाती हुई।
लखनऊ कमिश्नरेट में डीसीपी पश्चिम के पद पर तैनात साल 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी सोमेन वर्मा को सुल्तानपुर जिले का एसपी बनाया गया। जबकि सुल्तानपुर के एसपी विपिन कुमार मिश्रा को डीआईजी पद पर प्रमोशन देकर चित्रकूट धाम ट्रांसफर कर दिया गया।
वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त पद पर तैनात साल 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी, सुभाष चंद्र दुबे को लखनऊ में पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात निदेशालय पद पर तैनात किया गया। बीते दिनों बुलंदशहर एसएसपी से डीआईजी पद पर प्रमोशन हुए संतोष कुमार सिंह को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी के पद पर तैनात किया गया।
44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में तैनात सूर्यकांत त्रिपाठी को पदोन्नति देकर वाराणसी ग्रामीण का एसपी बनाया गया। जबकि इनके स्थान पर लंबे समय से प्रतीक्षारत आईपीएस सचिंद्र पटेल को सेनानायक 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में तैनाती दी गई।
अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात आईजी कविंद्र प्रताप सिंह को पीएसी मुख्यालय लखनऊ में भेजा गया। इनके स्थान पर अमरेंद्र प्रताप सिंह को डीआईजी परिक्षेत्र अयोध्या बनाया गया।
सीतापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक पद पर तैनात 2007 के आईपीएस श्री राकेश प्रकाश सिंह को, मिर्जापुर परिक्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया।
लंबे समय से निलंबित चल रहे एडीसी जकी अहमद को बहाली के बाद, अपर पुलिस महानिदेशक पीटीसी सीतापुर में तैनाती दी गई।
President Election: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन
लंबे समय से प्रतीक्षारत अपर्णा कुमार को आईजीसीएसई सेंट्रल जोन लखनऊ में तैनात किया गया।