राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बनाए गए इकबाल सिंह
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:51 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:51 AM
नई दिल्ली: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने इकबाल सिंह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। अध्यक्ष इकबाल द्वारा शुक्रवार के दिन कार्य शुरु कर दिया गया। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और आयोग के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में लालपुरा मे कार्यभार संभाला। इस दौरान नकवी ने उम्मीद दिया कि लालपुरा सम्मान को ध्यान में रखकर पीएम मोदी के संकल्प को वेआगे बढ़ाने काम करेंगे।
उन्होंने बताया कि " मोदी जी ने समाज के सभी वर्गों के लिए सशक्तिकरण बढ़ाने वाले फैसले लिए, उसका प्रभाव साफ नजर आ रहा है पीड़ितों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि बांटी गई और इसके अलावा गुनाहगारों को सजा मिलना भी शुरू की गई है "।
उन्होंने जानकारी दिया कि " सरकार ‘गुरुद्वारा सर्किट ट्रेन’ की शुरुआत करने की पहल करने जा जा रही है, जिसके तहत लोग अहम धार्मिक स्थलों की यात्रा हो सकेगी। लालपुरा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो उन पर विश्वास दिखाया है, उस पर खरा उतरने का की पूरी कोशिश करेंगे "। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी लालपुरा सिख समुदाय से दूसरे ऐसे व्यक्ति बन चुके हैं, जिन्हें 1992 में अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इससे पहले तरलोचन सिंह बनाए गए थे अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष
लालपुरा में 1992 के दौरान अल्पसंख्यक आयोग की विधायी शक्ति प्राप्त करने के बाद से इसके अध्यक्षता हासिल करने वाले दूसरे सिख हैं। इससे पहले 2003 में तरलोचन सिंह अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष चुने गए थे। ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति की अध्यक्ष रहे हैं। इससे पहले हसन रिजवी आयोग के अध्यक्ष बने थे जिनका कार्यकाल पिछले साल खत्म हो गया।