IRCTC Tour Package 2022: आजादी का अमृत महोत्सव (Aajhadi ka Amrut Mahotsav) के तहत इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) ने अयोध्या, बैद्यनाथ गंगा सागर, गया, कोणार्क, पुरी और वाराणसी के लिए स्पेशल पैकेज शुरू किया है।
इस पैकेज का नाम "Ram Janm Bhumi Darshan & Puri Ganga Sagar yatra along with Kolkata Ex Agra [कोलकाता पूर्व आगरा के साथ राम जन्म भूमि दर्शन और पुरी गंगा सागर यात्रा]" है।
यह पैकेज सिर्फ 9 रात और 10 दिन का है, आप इस विशेष पैकेज का फायदा 21 मार्च से 30 मार्च 2022 के बीच ही उठा सकते हैं।
इस स्पेशल यात्रा में जगन्नाथपुरी, गंगा सागर, बैद्यनाथ मंदिर, गया के दर्शन के अलावा अयोध्या में रामलला & काशी विश्वनाथ कारीडोर वाराणसी भी शामिल हैं। इस यात्रा का मुख्य आर्कषण अयोध्या राम जन्म भूमि, सरयू आरती, हनुमानगढ़ी, वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर, बैद्यनाथ मन्दिर, गंगा सागर, कोलकाता का काली मंदिर, पुरी का जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क मंदिर, गया में विष्णुपाद मंदिर आदि धार्मिक स्थल भी हैं।
>> ये भी पढ़े:- कीव के बाहरी हिस्सों में जलते दिखे घर, रूसी टैंकों के 64KM लंबे काफिले ने डाला घेरा
9 रात और 10 दिन का यह पैकेज केवल Rs. 9450/- प्रति व्यक्ति है। इस स्पेशल ट्रेन में बैठने की सुविधा ग्वालियर, आगरा कैंट, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई, कानपुर एवं लखनऊ से उपलब्ध है।
इस स्पेशल पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का केवल शाकाहारी भोजन, यात्रा बस द्वारा तथा धर्म शालाओं में ठहरने की व्यवस्था आदी सम्मिलित हैं।
इस "भारत दर्शन यात्रा" के दौरान स्वच्छता के उच्च मानक रखे जाते हैं एवं कोविड-19 सेफ्टी के प्रोटेकॉल के विभिन्न उपायों का अनुपालन करते हुऐ यात्रा सम्पन्न करायी जा रही है।
>> ये भी पढ़े:- यूक्रेन के पहले शहर खेरसोन पर रूस का कब्जा, 10 लाख लोगों ने छोड़ा यूक्रेन
आप इस तरह कराएं बुकिंग (IRCTC Tour Package 2022)-
आपको बता दू की, बुकिंग कराने के लिए आपके IRCTC Tour Package 2022 की ऑफिशियल वेब साइट irctctourism.com पर आपको विजिट करना होगा। इसके आलावा आप IRCTC के रिजनल ऑफिस में जाकर भी अपनी बुकिंग करा सकते हैं।
ये बुकिंग कराते समय आपको पेमेंट के साथ-साथ आपकी डिटेल्स भी भरने होंगी आप अधिक जानकारी के लिए यहां नीचे दिये गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं -