
वहीं जेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी हरियाणा के पलवल निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति व अन्य ससुराल वाले दहेज मे एक फॉर्च्यूनर कार (Fortuner Car) व 25 लाख रूपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की जाती थी। महिला ने बताया कि इसी बीच वह गर्भवती हो गईं, तो आरोपियों ने मिलकर जबरन उसका तीन माह का गर्भपात (Abortion) करा दिया और उसे कई दिनों तक भूखा प्यासा एक कमरे मे बंद रखा। महिला का आरोप है कि उसके देवर ने उसके साथ रेप का प्रयास किया लेकिन उसके शोर मचाने पर वह भाग गया। इस घटना के बाद उसका पति उसे दिल्ली मे अपनी बुआ के घर ले आया। पीडि़त महिला ने बताया कि इस दौरान उसे पता चला कि उसके पति का किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है और उसकी शादी की प्लानिंग भी चल रही है।
पीडि़त महिला का आरोप है कि दिल्ली में पति के बुआ के बेटे ने शराब पीकर रेप का प्रयास किया और महिला के साथ बुरी तरह मारपीट करते हुए उसके गले मे दुपट्टे से फंदा लगाकर हत्या का प्रयास किया। जब वह बेहोश हो गईं तो उसे उसके मायके के पास छोड़कर आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर पति सहित 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।