JK News: जम्मू-कश्मीर में दो एनकाउंटर में 6 आतंकी ढेर तो सेना का एक जवान शहीद
JK News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:04 PM
JK News: जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में पिछले कुछ घंटों में 2 एनकाउंटर (Jammu Kashmir encounter) हुए हैं, जिसमें कुल 6 आतंकी मारे गए.
आतंकवादियों के खिलाफ इस ऑपरेशन में एक जवान भी शहीद हुए, वहीं 9 जवान घायल हुए हैं. आपको बता दू कि 24 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर दौरे (PM Modi JK visit) पर जा रहे है.
>> यह भी पढ़े:- ब्रिटेन के PM जॉनसन से पीएम मोदी करेंगे आज मुलाकात, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
सबसे ताजा हमला जम्मू के सुंजवां (Sunjwan) इलाके में मौजूद चड्ढा कैंप के पास सुबह हुआ. यहां CISF के 15 जवानों को ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया. CISF ने आतंकी हमले में जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद आतंकवादी वहा से भाग गए.
इस पूरी कार्रवाई में कुल 5 जवान घायल हुए थे, जिसमें से CISF का एक जवान ASI शहीद हो गए. शहीद होने वाले जवान का नाम एस पटेल है. 55 साल के एस पटेल सतना (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे.
इस घटना के बाद फिर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसके बाद सुंजवां इलाके में मुठभेड़ हुई थी. यहां 5 जवान सुबह जख्मी हुए. तब आतंकियों ने UBGL (ग्रेनेड लॉन्चर) से ग्रेनेड फेंका था. (JK News)
>> यह भी पढ़े:- टाटा स्टील का बड़ा फैसला, युद्ध के बीच रूस के साथ बंद करेगी व्यापार
ADGP जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि हमने रात को इलाके की घेराबंदी की थी, हमें आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली थी. मुठभेड़ अभी-भी चल रही है. ऐसा शक है कि आतंकवादी वही किसी के घर छुपे हैं.
कुल 2 आतंकी सुंजवां एनकाउंटर (Sunjwan Encounter) में मारे गए हैं. फिलहाल गोलीबारी थम गई है. इस एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों को 2 AK47 बंदूक, 1 सेटेलाइट फोन मिला है. दोनों आतंकी विदेशी बताये जा रहे हैं. (JK News)
>> यह भी पढ़े:- जहांगीरपुरी हिंसा के बाद मुरादाबाद में भगवा यात्रा के दौरान माहौल हुआ तनावपूर्ण