Kacha Badam- वायरल 'कच्चा बादाम' गाने के पीछे की कहानी जानते हैं आप?
कच्चा बादाम गाने की कहानी
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:25 PM
Kacha Badam Song- आप सभी ने इन दिनों 'कच्चा बादाम' गाने को ज़रूर सुना होगा। इसने इंटरनेट पर आग लगा दी है। इंस्टाग्राम के रील्स (Instagram reels) के दीवानों के लिए तो ये एक नया रील बनाने का ट्रेंड है। हर कोई फिर चाहे कोई आम व्यक्ति हो या फिर कोई बॉलीवुड सेलेब, सभी इसी गाने पर कमर हिलाते नज़र आ रहे हैं। लेकिन क्या आप सभी जानते हैं कि इस गाने को किसने गाया है या फिर यह गाना कैसे पॉपुलर हुआ है? अगर नहीं तो आगे हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।
एक मूंगफली बेचने वाले ने गाया गाना;-
इस गाने को किसी बड़े सिंगर ने नहीं, बल्कि एक मूंगफली बेचने वाले ने गाया है। इस मूंगफली बेचने वाले का नाम भुबन बड्यकर है। भुबन बंगाल के बीरभूम जिले में रहते हैं और जब भी ये गांव में मूंगफली बेचने जाते हैं, तो लोगों को ये यही गाना गाकर अपने पास बुलाते हैं। दरअसल बंगाल (Bangal) में मूंगफली को 'बादाम' कहा जाता है। इसीलिए भुबन कच्ची मूंगफली को 'कच्चा बादाम' (Kacha Badam)कहकर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। लोगों को वो गाना गाकर अपनी ओर खींचते हैं।
भुबन आज से नहीं, बल्कि काफी समय से कच्चा बादाम (Kacha Badam) गाते चले आ रहे हैं और मूंगफली बेचते हैं। उनका यह गाना 2021 में इंटरनेट (song popular on Internet) की दुनिया में पहुंच गया, लेकिन भुबन का कहना है कि उन्हें तो इसके बारे में कुछ भी पता ही नहीं है। भुबन ने बताया कि जब वो एक बार मूंगफली बेच रहे थे और गाना गाकर लोगों को बुला रहे थे, उस समय एक शख्स उनके पास आया था और उनका वीडियो बनाया था।
उन्होंने तब उससे उसकी पहचान भी नहीं पूछी थी। उन्हें नहीं पता था कि आगे जाकर यह इतना ज्यादा पॉपुलर हो जाएगा कि हर कोई इस पर थिरकता नज़र आएगा। भुबन का सपना था कि वो सिंगर बनें मगर परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से उनका सिंगर बनने का सपना कहीं पीछे ही छूट गया। लेकिन फिर भी उन्होंने अपने सपने को पीछे नहीं छोड़ा और मूंगफली बेचने के लिए उन्होंने अपनी सिंगिंग से ही लोगों को अपना दीवाना बना लिया।
'कच्चा बादाम' गाने का किया गया है रीमिक्स तैयार;-
नज़्मु रिचैट के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं, जो कि एक म्यूजिशियन और सिंगर हैं। उन्होंने इस गाने का रीमिक्स तैयार किया और फिर इसको उन्होंने इंटरनेट पर अपलोड भी कर दिया। इसके बाद लोगों ने इसको काफी ज्यादा पसंद किया, फिर शुरू हो गया 'कच्चा बादाम चैलेंज'। अब इस गाने ने धूम मचा रखी है और हर तरफ बस 'कच्चा बादाम' ही चल रहा है।