Kanwar 2022: हाथरस में कांवड़ियों के दल को बेकाबू ट्रक चढ़ा, 6 की मौत
Kanwar Yatra 2022
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:00 AM
Hathras: हाथरस। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर ग्वालियर लौट रहे कांवड़ यात्रियों के एक दल को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में छह कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए आगरा भेजा गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कांवड़ यात्री ग्वालियर के रहने वाले थे। घटना शनिवार तड़के करीब 2.15 बजे एनएच-93 पर हाथरस के सादाबाद थाने क्षेत्र में हुई।
आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि हाथरस के सादाबाद थाने में 23 जुलाई की तड़के करीब 2.15 बजे एक ट्रक की चपेट में आने से छह कांवड़ श्रद्धालुओं की मौत हो गयी, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वे अपने कांवड़ियों के साथ हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। हमें ड्राइवर के बारे में जानकारी मिली है, उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।