Bigg Boss History: बिग बॉस के हाईयेस्ट पेड कंटेस्टेंट बनें करण कुंद्रा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:56 AM
बिग बॉस (Bigg Boss) टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो में गिना जाता है। इसका हर सीजन TRP चार्ट में धमाल मचा देता है। इस शो की तरह इसमें नजर आने वाले कॉन्टेस्टेंट्स भी लगातार लाइमलाइट में रहते हैं। फिलहाल बिग बॉस 15 की ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) अपने नाम कर चुकी हैं। इस शो में प्रतीक सहजपाल (Pratik sehajpal) फर्स्ट रनर अप रहे हैं। जबकि करण कुंद्रा (Karan kundra) टॉप 3 में संतोष करना पड़ा है। हालांकि करण (Karan kundra)को पूरी उम्मीद थी कि वे बिग बॉस की ट्रॉफी जीत जाएंगे लेकिन वोटों की कमी के कारण उन्हें टॉप 2 से बाहर होना पड़ा। अगर कमाई के मामले में देखें तो कहा जा रहा है कि करण कुंद्रा ने बिग बॉस की प्राइज मनी से अधिक कमाई कर ली है। बता दें करण कुंद्रा(Karan kundra) शो के फेवरेट कंटेस्टेंट थे। वहीं उन्हें लेकर एक और खबर है। बताते चलें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक करण कुंद्रा(Karan kundra) न केवल इस सीजन के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले कंटेस्टेंट हैं, बल्कि वह बिग बॉस के इतिहास में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले कंटेस्टेंट भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण के पास देश भर में बड़े पैमाने पर फैंस हैं और फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखना पसंद किया है। यही वजह है कि मेकर्स ने करण कुंद्रा (Karan kundra)ने 4.5 करोड़ का चेक दिया है। बिग बॉस के इतिहास में किसी को इतनी बड़ी राशि नहीं मिली। वहीं करण कुंद्रा (Karan kundra)शो के बाद अपने पहले लाइव पर रिकॉर्ड-सेटिंग व्यू रखने वाले पहले कंटेस्टेंट भी बनें। उन्होंने 111K से अधिक इंप्रेशन बनाकर सिडनाज की तुलना में अधिक सफलता प्राप्त की। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को 102K बार देखा गया।
2008 में की थी एक्टिंग करियर में शुरुआत
करण ने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू वर्ष 2008 में बालाजी टेलीफिल्म्स के शो कितनी मोहब्बत से है से की थी। इस शो में करण (Karan kundra)के अपोजिट कृतिका कामरा नजर आयीं थी , इसके बाद करण बेताब दिल की तमन्ना है में नजर आये। करण(Karan kundra) ने अपने टीवी करियर में कई अन्य टीवी शोज में काम किया है, कितनी मोहब्बत है सीजन 2, गुमराह: एंड ऑफ़ इनोसेंस, जरा नच के दिखा तेरी मेरी लव स्टोरीज एमटीवी लव स्कूल 2 और सीजन 3, प्यार तूने क्या किया, दिल ही तो है आदि शोज शामिल हैं। करण हिंदी टीवी जगत के अलावा फिल्मी दुनिया में भी सक्रिय हैं, उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में कदम वर्ष 2011 में फिल्म प्योर पंजाबी से रखा, इसके बाद वह हॉरर स्टोरी, जाट रोमांटिक, कण्ट्रोल भाजी कण्ट्रोल मुबारकां ,1921 शामिल हैं।
Read Also: Rakhi Sawant Divorce: राखी सावंत ने किया खुलासा रितेश ने किया मेरा इस्तेमाल