Karwachauth 2022 Special- सुहागिन औरतें करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये गलतियां
भारत
चेतना मंच
08 Oct 2022 07:19 PM
Karwachauth 2022 Special - करवा चौथ का भारत में बहुत अधिक महत्व है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब और राजस्थान राज्यों में इसे विशेष रूप से मनाया जाता है। करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निराजल व्रत रखती हैं और मनोकामना करती हैं। ये पर्व (Karwachauth) हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी को मनाया जाता है। ये व्रत स्त्रियों का सर्वाधिक प्रिय व्रत होता है। इस दिन महिलाएं दुल्हन की तरह श्रृंगार करके तैयार होती हैं और चांद देखती हैं। इस साल करवा चौथ (Karwachauth 2022) का पर्व गुरुवार 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। आइये इस मौके पर जानते हैं कि व्रत रखने वाली महिलाओं का किन बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
व्रत रखने वाली महिलाएं करें ये काम:-
जो भी महिलाएं करवा चौथ पर अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं, उन्हें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और उन्हें ये काम करने चाहिए।
1. मेहंदी ज़रूर लगाएं- हिंदू धर्म में मेहंदी का विशेष महत्व है। इसे सुहाग का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में करवा चौथ का दिन महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी ज़रूर लगाएं। ऐसा भी माना जाता है जी जिसके हाथों की मेहंदी का रंग जितना गहरा चढ़ता है, उस महिला का पति उसे बहुत प्यार करता है और ख्याल रखता है।
2. दुल्हन की तरह तैयार हों- दुल्हन के जोड़े में तो महिलाओं की खूबसूरती और निखर जाती है। इसीलिए करवा चौथ का दिन महिलाओं को दुल्हन की तरह तैयार होना चाहिए और सारे श्रृंगार करने चाहिए।
3. शाम को कथा ज़रूर सुनें- कथा सुनना बहुत ही लाभदायक होता है और ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ का वृत कथा सुनकर ही संपन्न होता है। इसीलिए सभी महिलाएं करवा चौथ के दिन शाम को कथा ज़रूर सुनें।
व्रत रखने वाली महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां:-
महिलाओं को इस दिन कुछ चीज़ें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए जैसे-
1. सरगी को मिस न करें- दरअसल सरगी वृत के पहले के भोज को कहा जाता है। इसे आमतौर पर व्रत रखने वाली महिलाओं की सास के द्वारा तैयार किया जाता है। इसमें न्यूट्रिशन से भरपूर चीज़ें शामिल होती हैं जिससे दिन भर बिना कुछ खाए पिए औरतें ठीक तरह से अपने व्रत को संपन्न कर पाएं। यही कारण है कि सरगी को कभी मिस नहीं करना चाहिए।
2. करवा चौथ पर काले रंग का जोड़ा न पहनें- करवा चौथ पर लाल रंग का बहुत महत्व है। सुहाग में लाल रंग बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसीलिए इस महत्वपूर्ण दिन पर औरतों को लाल रंग के परिधानों को ही धारण करना चाहिए। इसी के साथ ही काले रंग को अपने कपड़ों में शामिल करने से बचना चाहिए।
3. तले भुने भोजन के साथ व्रत न तोड़ें- वैसे तो करवा चौथ का व्रत तोड़ने के लिए औरतें जल, नारियल पानी आदि का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद अगर कुछ और खाना है तो उसमें महिलाएं फल आदि को शामिल कर सकती हैं। इससे कमज़ोरी भी नहीं आएगी और सेहत पर कोई असर नहीं होगा। साथ ही तली भुनी चीज़ों का सेवन करने से बचें।
4. करवा चौथ के दिन मांस न खाएं- ये बहुत ही पावन पर्व है। ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाओं के साथ ही घर का कोई भी सदस्य इस दिन मांस का सेवन न करे।