Petrol-Diesel Price: क्रूड ऑयल के दाम में हुई भारी उछाल, अपने शहर का जानिए ताजा रेट
Pic Source: News18
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:58 AM
नई दिल्ली: आज सप्ताह के पहले दिन से ही क्रूड ऑयल (Petrol-Diesel Price) की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई है। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बढ़ते क्रूड की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका बढ़ना शुरु हो गई है लेकिन आज कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं होने जा रही है।
आज सोमवार को दिल्ली में देखा जाए तो पेट्रोल 96.72 रुपये और मुंबई में 109.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट (Petrol-Diesel Price) में महंगे क्रूड और देश में हाई इंफ्लेशन के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार के सामने रेट कम करने या बढ़ाने को लेकर मुश्किल परिस्थिति नजर आ रही है।
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल का ये है रेट
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 109.27 रुपये और डीजल 95.84 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में भी नए कीमत हुई है जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
सुबह 6 बजे जारी किया जाता है नया दाम
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव कर दिया जाता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू होना शुरु हो जाता है। पेट्रोल व डीजल के दाम में देखा जाए तो एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़े जाने के साथ इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना पहुंच जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक हो गए हैं।
ऐसे पता करना होता है ताजा रेट
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS की मदद से जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखने के बाद 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल करना होता है। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर जानकारी देख सकते हैं।