Hug Day 2022: हग डे पर अपने पार्टनर को दें एक जादू की झप्पी, जाने क्यों मनाया जाता है हग डे?
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:05 AM
वैलेंटाइन वीक(Valentine week) के 6वें दिन को Hug Day के रूप में मनाया जाता है। इसे आज यानी 12 फरवरी को प्यार करने वालों के द्वारा सेलिब्रेट किया जाता है । इस दिन सभी प्यार करने वाले एक- दूसरे को गले लगाते हैं। भारत में यह जादू की झप्पी के नाम से जानी जाता है। वैलेंटाइन वीक(Valentine week) का यह दिन सभी के लिए बेहद ही खास होता हैं। इस दिन अपने किसी खास को गले लगाने से उनके बीच का प्यार, विश्वास और भी गहरा होता है।
क्यों मनाया जाता है हग डे?
जब आप किसी को गले लगाते है, तो आपके शरीर में कई हॉर्मोन निकलते है, जो आपके स्वास्थ के लिए अच्छा होने के साथ ही आप जिससे प्यार करते है उसके प्रति आपका प्यार और विश्वास और भी ज्यादा बढ़ जाता है। वैसे तो आप अपने प्यार करने वाले को रोज हग करते होंगे लेकिन जब आप हग डे (Hug day) के दिन अपने प्रेमी की हग करते है, तो उसके प्रति हमारे मन में अथाह प्यार उमड़ता है। यही कारण है कि फ़रवरी के लव वीक में प्रेमियों के लिए खास हग डे (Hug day) मनाया जाता है।
हग करने से कई सारे होते हैं फायदे
कई शोध में कहा गया है कि किसी भरोसेमंद व्यक्ति के गले लगना, समर्थन देने के प्रभावी साधन के रूप में कार्य कर सकता है। साथ ही, हग्स(Hugs) की आवृत्ति बढ़ाना तनाव को कम करने का एक प्रभावी साधन हो सकता है।
जब आप किसी प्रियजन को गले लगाते हैं तो ऑक्सीटोसिन नामक हार्मोन रक्तप्रवाह में निकल जाता है। यह मेमोरी पावर को बेहतर बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह तंत्रिका तंत्र को भी उत्तेजित करता है जो आपको सक्रियता और शांति के बीच एक अच्छा संतुलन बनाने में मदद करता है।
माना जाता है कि जब आप किसी को गले लगाते हैं, तो दबाव स्टर्नम (ब्रेस्टबोन) पर लगाया जाता है जो एक भावनात्मक आवेश पैदा करता है। यह प्लेक्सस चक्रों को सक्रिय करता है जो बदले में थाइमस ग्रंथियों की मदद करता है। यह ग्रंथि शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को विनियमित करने के लिए जिम्मेदार है, आपको स्वस्थ रखती है।
एक हग आपके रक्त परिसंचरण में सुधार के साथ-साथ दर्द का मुकाबला करके शरीर में तनाव जारी करता है। यहां तक कि यह नरम ऊतकों में रक्त के प्रवाह को बढ़ावा देता है जो तनावग्रस्त मांसपेशियों को आराम करने में मदद कर सकता है।
Read Also: Chocolate Day 2022-क्या है Valentine Week में चॉकलेट डे मनाने का महत्व