नई दिल्ली: आईपीएल 2021 (IPL) फेज-2 में आज दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KOLKATA KNIGHTRIDERS) के बीच मुकाबला हुआ। इसमें दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127/9 का स्कोर बनाया। 128 रनों का टारगेट चेज करने उतरी केकेआर ने 10 बाॅल शेष रहते 3 विकेट से मैच जीत लिया। कोलकाता की जीत में नितीश राणा ने 27 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाकर अहम योगदान दिया।
केकेआर ने समय रहते संभाली पारी
चेज करने आए कोलकाता (KOLKATA) के ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी बनाई। ओपनर शुभमन गिल ने 30 और वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) ने 14 रन बनाए। वहीं राहुल त्रिपाठी ने 9 रन बनाए। इसके अलावा नितिश राणा ने नाबाद 36 और सुनिल नरेन ने नाबाद 21 रन बनाए।
दिल्ली के बल्लेबाजों ने किया निराश
पहले बल्लेबाजी करने उतरे दिल्ली (DELHI) के ओपनर्स धवन और स्टीव स्मिथ ने 35 रन की साझेदारी बनाई। लय में नजर आ रहे धवन (24) को लॉकी फर्ग्युसन ने पवेलियन भेज दिया। इस सीजन में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) 454 रन बनाकर सबसे अधिक रन बनाने बल्लेबाजों में टाॅप पर पहुँच गए हैं। अगले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (1) भी टीम को संकट से नहीं निकाल सके और सुनील नरेन की गेंद पर आउट हो गए।
कोलकाता ने जीत के साथ जोड़े 10 प्वाइंट्स
मैच में मिली जीत हासिल करने के बाद केकेआर (KKR) को 11 मैचों में 10 अंक मिल चुके हैं और टीम चौथे पायदान पर बनी हुई है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम 11 मैचों से 16 अंक लेकर प्लेआफ में जगह पक्की कर चुकी है।