Kulgam- आतंकवादियों ने शिक्षिका को उतारा मौत के घाट, पति सरकार से 4 बार कर चुका था ट्रांसफर की अपील
कश्मीरी पंडित शिक्षिका की हत्या (PC- HT)
भारत
चेतना मंच
01 Jun 2022 03:12 PM
जम्मू कश्मीर/Kulgam - जम्मू कश्मीर राज्य में एक बार फिर आतंकवादियों की क्रूरता देखने को मिली है। कुलगाम (Kulgam) घाटी में एक कश्मीरी पंडित महिला शिक्षिका की आतंकवादियों ने मात्र इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे हैं, अभियानों से बौखलाए हुए थे। शिक्षिका की हत्या के बाद श्रीनगर में आतंकवादियों के खिलाफ कश्मीरी पंडितों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
मृत शिक्षिका का पति सरकार से कई बार कर चुका था ट्रांसफर की अपील -
कुलगाम (Kulgam) के सांबा के नानके चक गांव की रहने वाली रजनी बाला (Teacher Rajni Bala) एक शिक्षिका थी। उनके पति भी शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। रजनी को जिस स्कूल में पोस्टिंग मिली थी वह उसके घर से काफी दूर और अलग थलग थी। स्कूल पहुंचने के लिए रजनी को एक लंबा रास्ता पैदल ही तय करना पड़ता था। यही वजह है कि रजनी बाला के पति राजकुमार (Rajni Bala's husband Rajkumar) लगातार सरकार से ट्रांसफर की अपील कर रहे थे। राजकुमार का कहना है कि वह लंबे समय से शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से एक ही स्कूल में दोनों की तैनाती के लिए आवेदन कर रहे थे। शिक्षा अधिकारियों से सुनवाई ना मिलने पर वह शिक्षा निदेशक के पास भी अपनी अपील लेकर पहुंचे थे। 4 साल के लंबे इंतजार के बाद स्कूल शिक्षा निदेशक ने रजनी की पोस्टिंग पति के स्कूल में कराने का आदेश जारी कर दिया था। रजनी अपने पति के स्कूल में ज्वाइन करने ही वाली थी कि आतंकवादियों ने रजनी का कत्ल कर दिया।
रजनी की हत्या की खबर सामने आने से सांबा के नानके चक गांव में मातम पसरा हुआ है। पूरा परिवार दुख के सागर में डूब गया है। गांव के रहने वाले लोग और दूर-दूर से पहुंचे रिश्तेदार घर वालों को ढाढस बंधाने में लगे हुए हैं। लेकिन घरवालों का बस एक ही सवाल है कि आखिर रजनी को किस गुनाह की सजा मिली है? वह तो सिर्फ एक शिक्षिका थी और बच्चों को पढ़ाती थी। उसने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो उसकी हत्या कर दी गई है?