
Lalu prasad yadav : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu prasad yadav) की तबीयत बुधवार को अचानक से फिर तबीयत बिगड़ गई हैं। उपचार के लिए उन्हें एयरलिफ्ट से दिल्ली के एम्स अस्पताल लाया जा रहा है। फिलहाल चिकित्सक लालू प्रसाद यादव की हालत पर नजर लगाए हुए हैं। वह इस वक्त आईसीयू में भर्ती हैं।
जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की हालत स्थिर है। इस वक्त वह पटना के पारस अस्पताल में भर्ती हैं और आईसीयू में हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, जिस वजह से डाक्टर लगातार उनके पास हैं। इसलिए लालू यादव का परिवार उन्हें अब दिल्ली लाने की तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली में उन्हें एम्स में भर्ती कराया जाएगा, जिसके लिए एयरलिफ्ट से उन्हें दिल्ली लाने की तैयारी की जा रही है।
https://twitter.com/RohiniAcharya2/status/1544149428898263042?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1544149428898263042%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.lokmatnews.in%2Findia%2Flalu-prasad-yadav-to-be-airlifted-to-new-delhi-today-b394%2Fआपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। पिछले दिनों घर में गिरने के बाद उनके कंधे में चोट आ गई थी। उनकी बेटी ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उनके जल्द स्वस्थ लाभ प्राप्त करने की कामना की गई है। लालू के समर्थक इस तस्वीर को जमकर शेयर कर रहे हैं।