Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर की हैल्थ को लेकर डॉक्टर का आया अपडेट, कही ये बात
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 09:44 PM
स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थी। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)देशभर के लोगों की दिलों में बसती हैं। उनकी आवाज किसी रहमत से कम नहीं। कोरोना संक्रमित होने के बाद से अस्पताल में एडमिट हैं। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की हेल्थ को लेकर अपडेट्स भी रह-रह कर आ रहे हैं। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)को एडमिट हुए 20 दिन से ज्यादा का वक्त हो चुका है और वे धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। फैंस उनकी हेल्थ को लेकर काफी चिंतित हैं। अब लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)की देखरेख में लगे डॉक्टर प्रतीत समदानी (Dr Pratit Samdani)ने सिंगर की हेल्थ को लेकर लेटेस्ट अपडेट दे दिया है।
वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाने के बाद उनकी सेहत में हल्का सुधार
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रतीत समदानी (Dr Pratit Samdani) और उनकी टीम महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का इलाज कर रहे हैं। डॉ. प्रतीत ने लता दी की सेहत की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सेहत में पहले से थोड़ा सुधार देखा गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर ने कहा कि वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाने के बाद उनकी सेहत में हल्का सुधार देखने के मिल रहा है, लेकिन अभी भी उन्हें आईसीयू में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। बता दें कि दो दिल पहले यानी 27 जनवरी को लता मंगेशकर(Lata Mangeshkar) के रिलेटिव्स ने सोशल मीडिया के जरिए सिंगर के हेल्थ को लेकर अपडेट दिए थे और एक स्टेटमेंट जारी किया था। इसमें लिखा था कि- 'लता दीदी ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में हैं। उनका इलाज अभी भी चल रहा है। आज सुबह उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर ट्रायल किया गया था। अभी उनमें इम्प्रूवमेंट देखी जा सकती है। लेकिन अभी भी वह डॉक्टर प्रतीत समदानी(Dr Pratit Samdani) और उनकी टीम की निगरानी में रहेंगी। हम आप सभी की दुआओं के आभारी हैं।
Read Also: Bigg Boss 15 Grand Finale: सिद्धार्थ शुक्ला को याद करके इमोशनल हुए सलमान खान और शहनाज गिल, फिनाले में सिड को देंगी स्पेशल ट्रीब्यूट