Liquor Sale: दिल्ली और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के कई इलाकों में शराब की दुकानों (Liquor Shops) पर शनिवार को शराब पीने वालों की लंबी कतारें और भीड़ देखी गईं है।
क्योंकि कुछ दुकानों ने विभिन्न ब्रांड की शराब पर भारी डिस्काउंट (Delhi Huge Discount on Liquor) की पेश कश की थी।
भारत की राजधानी दिल्ली (Delhi) के जहांगीरपुरी, मयूर विहार और शाहदरा सहित अन्य इलाकों में शराब की दुकानों ने कुछ ब्रांड पर 35 % तक का डिस्काउंट देने की पेशकश की।
>> जरूर पढ़े:- उत्तर प्रदेश के नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाए 14 फरवरी से फिर से खुलेंगे
पूर्वी दिल्ली (East Delhi) में शराब की दुकान के एक दूकानदार ने कहा कि, 'शराब की दुकानों को मार्च के अंत तक अपना स्टॉक (Stock) खत्म करना होगा क्योंकि नए वित्त वर्ष में लाइसेंस का नवीनीकरण (License Renewal) करना है।
आबकारी विभाग (Excise Department) के स्थानीय वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि, "शादी के मौसम एंव सप्ताहांत जैसे कई अन्य कारणों की वजह से शराब की दुकानों पर कतारें लंबी देखी गयी।
शराब कारोबार (Liquor Business) के जानकार ने बताया है है कि, रेट में कटौती से लोगों ने बड़ी मात्रा में शराब खरीदी है।
>> जरूर पढ़े:- Covid-19 spread in Deer: अमेरिका में सफेद पूंछ वाले हिरणों में फैला कोविड-19…
क्यों मिल रहा है शराब पर डिस्काउंट? (Liquor Sale)
दिल्ली में हाल ही में नई आबकारी नीति (New Excise Policy) लागू की है। इससे पहले की आबकारी नीति (Excise Policy) के तहत शराब के दाम सरकार तय करती थी, जिस कारण दुकानदार इसमें कोई बदलाव नहीं कर सकते थे।
लेकिन नई आबकारी नीति के तहत अब सरकार की शराब के दाम तय करने में कोई भूमिका नहीं है। इसलिए कई शराब विक्रेता, बाजार में ज्यादा से ज्यादा सेल के लिए शराब पर भारी छूट दे रहे हैं।
अब विक्रेता एमआरपी (MRP) से भी कम दाम पर शराब (Liquor Sale) बेच सकते हैं। कई शराब विक्रेता इसका लाभ उठाकर ग्राहकों को 35 % तक के डिस्काउंट का ऑफर दे रहे हैं।
>> जरूर पढ़े:- Petrol Diesel Prices: रूस और यूक्रेन में बढ़ते तनाव के कारन महंगा हुआ कच्चा तेल