Lucknow News : आर.के. चतुर्वेदी को मिला एक और सम्मान, अमृत महोत्सव में हुए सम्मानित
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:01 PM
Lucknow : बड़े से बड़े सम्मान से सम्मानित होने वाले कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके हाथों में आने से उल्टे उस सम्मान की वैल्यू (सम्मान) बढ़ जाती है। अभी हाल ही में ऐसा ही एक उदाहरण उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सामने आया। दरअसल स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के मौके पर लखनऊ में रहने वाले 25 पुलिस अफसरों को सम्मानित किया गया। इन अफसरों में अपनी पुलिस की सेवा के दौरान एक से बढ़कर एक उपलब्धि अर्जित करने वाले पुलिस अफसर शामिल थे। इन्हीं अफसरों में एक नाम था उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के सदस्य रामकृष्ण चतुर्वेदी (आर.के. चतुर्वेदी) का।
सब जानते हैं कि श्री चतुर्वेदी ने उप्र में पुलिस उपाधीक्षक से पुलिस विभाग की सेवा शुरू करके पुलिस महानिरीक्षक तक का लम्बा सफर तय किया। इस दौरान एक ही नहीं दर्जनों सम्मान उन्हें प्रदान किए गए। इसी कड़ी में अमृत महोत्सव का सम्मान भी उन्हें 14 अगस्त को मिला। इस अवसर पर मौजूद अधिकतर पुलिसकर्मियों ने यही कहा कि श्री चतुर्वेदी के हाथों में पड़कर यह सम्मान स्वयं सम्मानित हो गया है।