UP News-Portfolio distribution of UP ministers know which minister got which account
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:35 AM
Lucknow: लखनऊ। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की सूची सामने आ गई है योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल में जिन लोगों को मंत्री बनाया जा रहा है उनमें कुल 52 नाम शामिल है । यहां नीचे मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के नाम दिए जा रहे हैं जब यह समाचार लिखा जा रहा है तब मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने वाला था ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट में केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, श्रीमती बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंदगोपाल नंदी, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेन्द्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद को मंत्री बनाया गया है। जबकि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप मंे नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रविन्द्र जयसवाल, संदीप सिंह, श्रीमती गुलाबो देवी, गिरीश चंद यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरूण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेन्द्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरूण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र (दयालु) ने शपथ ली है। जबकि राज्यमंत्री के रूप में मंयकेश्वर सिंह, दिनेश खटीक, संजीव गौड, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निशाद, मनोहर लाल मन्नू, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेन्द्र तोमर, अनूप प्रधान बाल्मीकि, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर गुरू, श्रीमती रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम बनाए गए हैं।