Madhya Pradesh- महिला के साथ छेड़खानी के बाद प्रहार, चेहरे पर लगे 118 टांके
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:42 AM
Madhya Pradesh- देशभर में महिलाओं के साथ हो रही छेड़खानी की वारदात चिंता का विषय बन रही है। हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल (Bhopal Madhya Pradesh) से जुड़ा एक बेहद संजीदा मामला सामने आया है। भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोशनपुरा चौराहे के पास एक महिला के साथ छेड़छाड़ के बाद मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। मनचलों ने महिला के साथ मारपीट के बाद उसके चेहरे पर पेपर कटर से वार किए। इस घटना के बाद महिला के चेहरे पर 118 टांके लगाए गए।
घटना का शिकार हुई महिला का नाम सीमा बताया जा रहा है, जो भोपाल की शिवाजी नगर की रहने वाली है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Madhya Pradesh Chief minister Shivraj Singh Chouhan) घायल महिला से मिलने उसके निवास स्थल पर गए और महिला को एक लाख रुपए की राशि प्रदान की।
इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि - "अन्याय का प्रतिकार करना अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का काम है। इस नाते सीमा अन्य महिलाओं के लिए प्रेरक भी हैं। उसके बच्चे पढ़ाई करते हैं। ऐसे में उनके सहयोग के लिए कलेक्टर भोपाल को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही के निर्देश पुलिस कमिश्नर भोपाल और अन्य अधिकारियों को दिए गए हैं।"
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है-
अभी तक जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक श्री पैलेस होटल के पास ऑटो खड़ा खड़ा करने के मामले में सीमा का आरोपियों के साथ बहस हुआ था। जिनके साथ सीमा का बहस हुआ था वह रोशनपुरा झुग्गी के निवासी बताए जा रहे हैं। इनका नाम बादशाह बेग, अजय व निखिल है। महिला से बहस के बाद बेइज्जती महसूस करते हुए आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से सीमा पर वार किया था। आरोपी बादशाह, अजय व निखिल रास्ते में खड़े होकर सीमा का इंतजार कर रहे थे और सीमा के वहां पहुंचते ही उसके चेहरे पर पेपर कटर से वार कर उसको घायल कर वहां से भाग निकले थे।