विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद की पुलिस ने प्रयागराज में हुई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत नरेंद्र गिरी Narendra Giri की संदिग्ध मौत के मामले में उनके शिष्य आनंद गिरी anand giri को हरिद्वार से हिरासत में लिया है। देवबंद के सीओ रजनीश उपाध्याय के नेतृत्व में सहारनपुर पुलिस की टीम आनंद गिरी को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गयी है।
हरिद्वार की एसपी सिटी कमलेश उपाधयाय ने पुष्टि करते हुए बताया कि यूपी के सहारनपुर की पुलिस सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय के नेतृत्व सोमवार की रात करीब 10 बजे हरिद्वार पहुंची थी। एसपी सिटी ने बताया कि हरिद्वार पुलिस ने आनंद गिरी को पहले ही आश्रम के नजरबंद कर रखा था। हरिद्वार पहुंची यूपी पुलिस की टीम ने डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद आनंद गिरी को हिरासत में मैं लेकर प्रयागराज चली गई। ऐसी चर्चाएं हैं कि महंत नरेंद्र गिरी की प्रयागराज में मौत के बाद यूपी पुलिस को मिले सुसाइड नोट मे उन्होंने अपने शिष्य आनंद गिरि को मौत का कारण बताया था, इसलिए सोमवार शाम ही उत्तराखंड पुलिस उनके कांगड़ी गाजीवाली स्थित आश्रम पंहुच कर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया था।इसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे सहारनपुर पुलिस की टीम पंहुची और बन्द कमरे में पूछताछ के बाद आनंद गिरि महाराज को हिरासत में लिया और प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। गौरतलब है कि सहारनपुर जिला हरिद्वार से लगता हुआ है। इसीलिए मुख्यालय स्तर से जनपद सहारनपुर की पुलिस को हरिद्वार से आनंद गिरि महाराज के मामले में कार्रवाई के निर्देश मिले थे। इसी के तहत एसएसपी सहारनपुर डॉ एस चनप्पा द्वारा सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम को हरिद्वार भेजा गया था।
विज्ञापन