
सफेद झूठ बोल रही है पुलिस!
नोएडा। सांसद डा. महेश शर्मा के कार्यक्रम में हुए हादसे को लेकर गौतमबुद्धनगर की पुलिस सफेद झूठ बोल रही है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जहां परशुराम जयंती कार्यक्रम चल रहा था। उसी पंडाल में कथा का भी कार्यक्रम था। कथा समापन के बाद आतिशबाजी चलाई गई थी। इस दौरान कोई सुतली बम पंडाल पर गिरा होगा। कथा आयोजकों का कहना है कि कथा का समापन शाम 4 बजे हो गया था। इसके बाद आतिशबाजी चलाई गई थी जो समाप्त हो गयी। परशुराम जयंती का कार्यक्रम रात 8 बजे शुरू हुआ। यह हादसा परशुराम जयंती के समापन के वक्त हुआ तब करीब 9.30 बजे थे। ऐसे में पुलिस पूरे मामले पर सफेद झूठ बोल रही है।
मामला गंभीर
सांसद डा. महेश शर्मा का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने पुलिस के शीर्ष अफसरों से मामले की गंभीरता से जांच करने को कहा है। यदि सुतली बम की बात सही है तो भी पुलिस पूरे मामले का पता कर ऐसी हरकत करने वाले को गिरफ्तार करे।
उल्लेखनीय है कि सांसद डा. महेश शर्मा ने रविवार को अपने सभी कार्यक्रमों की जानकारी शनिवार को ही सोशल मीडिया के जरिए दे दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया। यदि पुलिस सक्रिय रही होती तो यह हादसा नहीं होता। जिसमें डा. महेश शर्मा बाल-बाल बचे।
सख्त कार्यवाही हो
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस घटना की घोर निंदा की है। अधिकतर संगठनों का कहना है कि यह मामला सुरक्षा चूक से जुड़ा हुआ एक गम्भीर प्रकरण है। इस मामले में प्रदेश व केंद्र की सरकार को दख़ल देकर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कुछ संगठनों का तो यहाँ तक कहना है कि यदि आवश्यकता पडे तो मामले की ष्टक्चढ्ढ से जाँच कराई जानी चाहिए।